सामग्री पर जाएँ

लोकतंत्र

विकिसूक्ति से
सन २०२० में विभिन्न देशों का लोकतन्त्र सूचकांक

लोकतंत्र या प्रजातन्त्र एक ऐसी शासन प्रणाली है, जिसके अन्तर्गत जनता स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुए किसी भी उम्मीदवार को मत देकर अपना प्रतिनिधि चुन सकती है। लोकतन्त्र, शासन का एक ऐसा रूप है,जिसमें शासकों का चुनाव सामान्य लोग करते हैं।

प्रजातंत्र की प्रमुख विशेषताएं ये हैं-

  • व्यस्क मताधिकार,
  • जनता की इच्छा सर्वोच्च है।
  • उत्तरदायी सरकार
  • जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा शासन
  • बहुमत द्वारा निर्णय
  • निष्पक्ष तथा समयबद्ध चुनाव
  • सरकार के निर्णय में सलाह/दबाव तथा जनमन द्वारा जनता का हिस्सा
  • निष्पक्ष न्यायपालिका तथा विधि का शासन
  • विभिन्न राजनीतिक दलों तथा दबाव समूहों की उपस्थिति
  • समिति तथा संविधान से चलने वाली सरकार
  • जनता के अधिकार तथा स्वतंत्रता की रक्षा सरकार का कर्तव्य होना

उक्तियाँ

[सम्पादन]
  • लोकतंत्र वह होगा जो जनता का, जनता के द्वारा हो, जनता के लिए हो। -- यूनानी दार्शनिक वलीआन
  • लोकतंत्र शासन के क्षेत्र में केवल एक प्रयोग है। -- लावेल
  • लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए तथा जनता द्वारा शासन है। -- अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन
  • प्रजातंत्र वह शासन प्रणाली है, जिसमें की शासन शक्ति एक विशेष वर्ग या वर्गों में निहित ना रहकर समाज के सदस्य में निहित होती है। -- लॉर्ड ब्राइस
  • प्रजातंत्र शासन का वह रूप है जिसमें प्रभुसत्ता जनता में सामूहिक रूप से निहित हो। -- जॉनसन
  • प्रजातंत्र वह शासन है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति सहभागी हो। -- सिले
  • प्रजातंत्र वह शासन व्यवस्था है जिसमें जनता का अपेक्षाकृत बड़ा भाग शासक होता है। -- ऑस्टिन
  • लोकतंत्रीय व्यवस्था वह है जो सरकार को उत्तरदायी तथा नियंत्रणकारी बनाती हो तथा जिसकी प्रभावकारिता मुख्यत: इसके नेतृत्व की योग्यता तथा कार्यक्षमता पर निर्भर है। -- सारटोरी
  • लोकतंत्र इस धारणा पर आधारित है कि साधारण लोगों में असाधारण संभावनाएँ होती है। -- हेनरी एमर्शन फास्डिक
  • शान्तिपूर्वक सरकार बदल देने की शक्ति प्रजातंत्र की आवश्यक शर्त है। प्रजातन्त्र और तानाशाही मे अन्तर नेताओं के अभाव में नहीं है , बल्कि नेताओं को बिना उनकी हत्या किये बदल देने में है। -- लार्ड बिवरेज
  • बहुमत का शासन जब ज़ोर-जबरदस्ती का शासन हो जाए तो वह उतना ही असहनीय हो जाता है जितना कि नौकरशाही का शासन। -- महात्मा गांधी
  • जैसी जनता, वैसा राजा।
प्रजातन्त्र का यही तकाजा ॥ -- आचार्य श्रीराम शर्मा
  • लोकतंत्र के पौधे का, चाहे वह किसी भी किस्म का क्यों न हो तानाशाही में पनपना संदेहास्पद है। -- जयप्रकाश नारायण
  • लोकतंत्र के बारे में मेरी यह धारणा है कि इसमें कमजोर से कमजोर आदमी के पास भी उतने ही अवसर होने चाहिए जितने कि सबसे ताकतवर के पास। -- महात्मा गांधी
  • सच्चा लोकतंत्र किसी एक केंद्र में बीस आदमियों के मिल बैठने से नहीं चलाया जा सकता। इसे नीचे से काम करना चाहिए, लोकतंत्र का संचालन गांव-गांव के लोगों द्वारा खुद से होना चाहिए। -- महात्मा गांधी
  • लोकतंत्र का मार्ग घुमावदार हो सकता है, यह कई बार मुड़ने वाली नदी की तरह हो सकता है, लेकिन अंततः नदी को (जनहित रूपी) समुद्र में ही मिल जाना है। -- चेेेेन शुई-बियान
  • मेरा सिद्धान्त यह है कि बहुमत की इच्छा ही लागू होनी चाहिए -- थॉमस जेफरसन
  • लोकतंत्र का प्राथमिक सिद्धांत है व्यक्ति का मूल्य और उसकी गरिमा। -- एडवर्ड बेलामी
  • लोकतंत्र का अर्थ सरकार के एक स्वरूप से बढ़कर सिद्धान्तों से एक समुच्चय से है। -- वुडरो विल्सन
  • स्वाभाविक तौर पर तनाशाही का जन्म लोकतंत्र से ही होता है, और निरंकुशता व गुलामी का सबसे चरम रूप सबसे स्वच्छंद आजादी से जन्म लेता है। -- प्लेटो
  • दैनिक नागरिकता के बिना दैनिक लोकंतत्र नहीं हो सकता। -- राल्फ नैडर
  • लोकतंत्र कोई पूरा हो जाने वाला काम नहीं है। लोकतंत्र हमेशा चलते रहने वाला काम है जो एक राष्ट्र को करते रहना चाहिए। -- आर्कीबाल्ड मैकलीश
  • महान लोकत्रंत को प्रगतिशील होना चाहिए, अन्यथा जल्द ही यह महान लोकतंत्र नहीं रह जाएगा। -- थियोडोर रूजवेल्ट
  • लोकतंत्र में व्यक्ति के पास केवल सर्वोच्च शक्ति ही नहीं होती बल्कि उसके ऊपर जिम्मेदारी भी सबसे बड़ी होती है। -- नॉर्मन कजिंस
  • इतिहास का सबक स्पष्ट है: अंत में लोकतंत्र की ही जीत होती है। -- मार्जोरी केली
  • लोकतंत्र में बहुमत का सिद्धान्त सर्वोपरि नहीं है बल्कि अल्पतंत्र की रक्षा सर्वोपरि है। -- अल्बेयर कामू
  • लोकतंत्र में सवाल केवल वोट पाने का नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की संभावनाओं और समाज में जीवन के विमर्श में उसके सहभागी होने की क्षमताओं का सशक्तीकरण निहित है -- फर्नैंडो कार्डोसो
  • लोकतंत्र तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि मतदाता अपना चुनाव बुद्धिमत्ता से न करें। इसलिए लोकतंत्र की वास्तविक रक्षा के लिए शिक्षा जरूरी है। -- फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट
  • राजनैतिक लोकतंत्र तब तक टिकाऊ नहीं हो सकता है जब तक कि इसके मूल में सामाजिक लोकतंत्र न हो। सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ क्या है? जीने का वह तरीका, वह जीवन शैली जिसमें आजादी, बराबरी और भाईचारे को जीवन के सिद्धांत के रूप में माना जाता हो। -- भीमराव अंबेडकर
  • लोकतंत्र दो भेड़िए और एक भेड़ द्वारा इस बात पर वोटिंग करना नहीं है कि खाने में क्या होना चाहिए। -- जेम्स बोवार्ड
  • लोकतंत्र समाजवाद के लिए अपरिहार्य है। -- व्लादिमीर लेनिन
  • लोकतंत्र में संपूर्ण राष्ट्र की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए एक-एक नागरिक का कल्याण, उनकी निजता और उनकी खुशी महत्वपूर्ण है। -- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
  • शिक्षा एक ऐसा मानवाधिकार है जिसमें परिवर्तन लाने की अथाह क्षमता है। इसकी नींव स्वतंत्रता, लोकतंत्र और धारणीय मानव विकास पर टिकी होती है। -- कोफी अन्नान
  • पत्रकारिता वह चीज है जो लोकतंत्र को चलाए रखने के लिए जरूरी है। -- वाल्टर क्रोंइकाइट
  • तानाशाही का सबसे जोरदार हथियार है गोपनीयता, लेकिन लोकतंत्र का सबसे असरदार हथियार है खुलापन। -- नील्स बोर
  • मानव अस्तित्व के इस संभावित अंत वाले चरण में, लोकतंत्र और स्वतंत्रता महज दो मूल्यवान विचारों से बढ़कर हैं। इनका असली महत्व मानव अस्तित्व को बचाए रखने में होगा। -- नोम चोम्सकी

इन्हें भी देखें

[सम्पादन]