विकिसूक्ति:चौपाल
पुरालेख |
|---|
- Bot Requests can be made on this page
- en: This is the community discussion page. Requests for the bot flag can also be made on this page. This wiki uses the standard bot policy, and allows global bots and automatic approval of certain types of bots. Other bots should apply below, and then request access from a steward if there is no objection.
मातृभाषा संपादनोत्सव में भाग लें
[सम्पादित करें]हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर दो संपादनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
- विकिपीडिया:मातृभाषा संवर्धन संपादनोत्सव/2026- 15 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक हिंदी विकिपीडिया पर आयोजित ऑन लाइन संपादनोत्सव।
- विकिस्रोत:मातृभाषा संवर्धन संपादनोत्सव/2026- 21 फरवरी 2026 से 28फरवरी 2026 तक हिंदी विकिस्रोत पर आयोजित ऑन लाइन संपादनोत्सव।
- इनमें भाग लेकर मुक्त हिंदी ई-सामग्री के विकास के अभियान में सहायक होने के लिए आपका स्वागत है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १०:५३, १४ फ़रवरी २०२६ (IST)
आगामी कार्यक्रम
[सम्पादित करें]- हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची:
- जून- विकिपीडिया सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव (१ जून से 30 जून)
- जुलाई- विकिस्रोत सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव (१ से 15 जुलाई)
- अगस्त- हिंदी विकि सम्मेलन (7-9 अगस्त)
-संपर्क सूत्र--अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:०२, २५ अप्रैल २०२६ (IST)
हिंदी विकिपीडिया सम्मेलन 2026
[सम्पादित करें]- मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप के द्वारा प्रस्तावित हिंदी विकिपीडिया सम्मेलन 2026 को विकिमीडिया के कॉन्फ्रेंस ग्रांट कमिटी द्वारा मंजूरी मिल गई है। 7-9 अगस्त 2026 को होने वाली हिंदी विकि समुदाय की यह बैठक 2020 के बाद पहली बार हो रही है। नई दिल्ली में आयोजित इस
बैठक में शामिल होने के लिए सहायता वृत्ति (स्कॉलरशिप) का आवेदन पत्र 1 मई से 20 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगा। आयोजन संबंधी सूचनाएं सम्मेलन के लिए निर्मित विकिपीडिया पृष्ठ पर उपलब्ध होगी तथा संक्षिप्त सूचना चौपाल पर भी उपलब्ध होगी। 6 वर्ष बाद हो रहे सामुदायिक मिलन के इस प्रयास में सभी हिंदी विकि संपादकों के सहयोग की अपेक्षा है।- संपर्क सूत्र --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:०३, २५ अप्रैल २०२६ (IST)
हिंदी विकिपीडिया सम्मेलन २०२६ छात्रवृत्ति सूचना
[सम्पादित करें]हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा 8-9 अगस्त 2026 को आयोजित हिंदी विकिपीडिया सम्मेलन 2026 में शामिल होने के लिए 10 राष्टरीय तथा 10 स्थानीय स्तर की छात्रवृत्ती प्रदान की जाएगी। इसे प्राप्त करने के लिए हिंदी विकि संपादक सदस्य हिंदी विकिपीडिया सम्मेलन 2026 प्रतिभागिता वृत्ति प्रपत्र 20 मई तक जरूर भरें। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २३:५५, १ मई २०२६ (IST)
जून के हिंदी विकिपीडिया संपादनोत्सव में शामिल होकर पुरस्कार जीतें
[सम्पादित करें]विकिपीडिया सामग्री संवर्द्धन संपादनोत्सव जून 2026 1 जून से शुरु होकर 30 जून तक चलने वाला लेख निर्माण संपादनोत्सव है। इसमें इस बार आप सुझाए लेखों के अलावा अपनी पसंद के लेखों का निर्माण भी कर सकते हैं। इसमें शामिल होकर एआई के दौर में मानव निर्मित ज्ञान को संरक्षित रखने के अभियान में सहायक होने के लिए आप सबका स्वागत है। लेख निर्माण प्रतियोगिता है। इसका लक्ष्य 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक नए लेखों का निर्माण करना है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १७:२४, ३१ मई २०२६ (IST)