वैद्य

विकिसूक्ति से
  • तत्त्वाधिगतशास्त्रार्थो दृष्टकर्मा स्वयंकृती।
लघुहस्तः शुचिः शूरः सज्जोपस्करभेषजः॥
प्रत्युत्पन्नमतिर्धीमान् व्यवसायी विशारदः।
सत्यधर्मपरो यश्च स भिषक् पाद उच्यते॥ -- सुश्रुतसंहिता
अर्थ - वैद्य उसे कहते हैं जो ठीक प्रकार से शास्त्र पढ़ा हुआ, ठीक प्रकार से शास्त्र का अर्थ समझा हुआ, छेदन स्नेहन आदि कर्मों को देखा एवं स्वयं किया हुआ, छेदन आदि शस्त्र-कर्मों में दक्ष हाथ वाला, बाहर एवं अन्दर से पवित्र (रज-तम रहित), शूर (विषाद रहित) , अग्रोपहरणीय अध्याय में वर्णित साज-सामान सहित, प्रत्युत्पन्नमति (उत्तम प्रतिभा-सूझ वाला), बुद्धिमान, व्यवसायी (उत्साहसम्पन्न), विशारद (पण्डित), सत्यनिष्ट, धर्मपरायण हो।
  • संचयंच प्रकोपंच प्रसरं स्थानसंश्रयम्।
व्यक्ति भेदंच यो वेत्ति दोषाणां स भवेद्धिषक् ॥ -- सुश्रुत संहिता २१/३६
अर्थात दोषों का संचय, प्रकोप, प्रसर, स्थानसंश्रय, व्यक्ति और भेद को जो जानता है, वही यथार्थ वैद्य है। (इन्हें 'षट् क्रियाकाल' कहते हैं।)
  • गुरोरधीताऽखिलवैद्यविद्यः पीयूषपाणिः कुशलः क्रियासु ।
गतस्प्रहो धैर्यधरः कृपालुः शुद्धोऽधिकारी भिषगीदृशः स्यात् ॥ -- वैद्यप्रशंसा
जिसने अपने गुरुओं से सम्पूर्ण चिकित्सा विज्ञान सीखा हो, शल्यक्रिया करने में इतना कुशल हो कि मानो उसके हाथों में मृतक को भी जीवित करने वाला अमृत हो, ईर्ष्या से रहित, धैर्यवान, दयालु और सरल स्वभाव वाला हो , वही वैद्य वास्तव में एक आदर्श वैद्य होता है।
  • सुश्रुतो न श्रुतो येन वाग्भटो येन वाग्भटः।
नाधितश्च चरक येन स वैद्यो यम किङ्करः॥
सुश्रुत जिसने सुना नहीं, वाग्भट्ट जिसे वाग्भट्ट (कंठस्थ) नहीं, चरक का जिसने चिकित्सा उपक्रम पढ़ा नहीं, वो वैद्य वैद्य नहीं, यम का दूत है।
  • तर्कविहीनो वैद्यः लक्षण हीनश्च पण्डितो लोके ।
भावविहीनो धर्मो नूनं हस्यन्ते त्रीण्यपि ॥
तर्कविहीन वैद्य, लक्षणविहीन पंडित, और भावरहित धर्म – ये अवश्य ही जगत में हंसी के पात्र बनते हैं।
  • वैद्यराज नमस्तुभ्यं यमराज सहोदर:।
यमस्तु हरति प्राणान् वैद्य: प्राणान् धनानि च।
हे यमराज के भाई वैद्यराज! तुम्हें प्रणाम। यमराज तो सिर्फ प्राणों का हरण करता है परन्तु आप प्राण और धन दोनों का हरण कर लेते हो।
  • सामुद्रिकं वणिजं चोरपूर्वं शलाकधूर्तं च चिकित्सकं च ।
अरिं च मित्रं च कुशीलवं च नैतान्साक्ष्येष्वधिकुर्वीत सप्त ॥
हस्तरेखा व शरीर के लक्षणों के जानकार को, चोर व चोरी से व्यापारी बने व्यक्ति को, जुआरी को, चिकित्सक को, मित्र को तथा सेवक को - इन सातों को कभी अपना गवाह न बनाएँ, ये कभी भी पलट सकते हैं।

डॉक्टर पर उक्तियाँ[सम्पादन]

  • इस धरती पर सिर्फ दो भगवान् हैं, एक माँ और दूसरा डॉक्टर।
  • हर वैध में हनुमान का वास है और वैध के लिए हर मरीज़ की जान भगवान् लक्ष्मण के सामान है।
  • कोई दुआ काम नहीं करती, अगर अस्पतालों में डॉक्टर और उनकी लिखीं दवाएं काम नहीं करती।
  • अभिभावकों के बाद जीवन की सुरक्षा का बीड़ा चिकित्सक ही उठाते हैं।
  • डॉक्टर बिमारी का ईलाज करने से पूर्व मन का इलाज करते हैं।
  • दवा से रोग ठीक हो जाते हैं, लेकिन रोगी को चिकित्सक ही ठीक कर सकते हैं। Carl Jung.
  • माता पिता के बाद हमारे जीवन की देखभाल डॉक्टर ही करते है।
  • जब हम ज़िंदगी और मौत की लड़ाई हारने लगते है, तो हमे जिताने की कोशिश मे सिर्फ डॉक्टर लग जाते है।
  • ईश्वर सबके जीवन की रक्षा खुद से नही कर पाते इसलिए उन्होंने इस धरती पर अपने रूप में डॉक्टर को भेज दिया।
  • डॉक्टर न केवल दवाइयां खाने की सलाह देते है बल्कि इससे दूरी बनाने को भी कहते हैं।
  • डॉक्टर की लिखी दवा आँखों को भले समझ न आए, पर शरीर को ज़रूर समझ आती है।
  • यदि आप अपने शरीर व सेहत को लेकर फिक्रमंद है तो आप स्वयं एक अच्छे डॉक्टर हैं।
  • बीमारी से लड़ने की ताकत एक डॉक्टर ही हमे देता है।
  • डॉक्टर की एक स्माइल ही मरीज के लिए दवा से कई असरदार होती है।
  • बीमारी वह डॉक्टर है जिस पर हम सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं; दया के लिए, ज्ञान के लिए, हम केवल वादा करते हैं; दर्द हम मानते हैं। Marcel Proust
  • डॉक्टर इस वास्तविक संसार के वास्तविक हीरो होते है, जो जीवन की रक्षा करते है।
  • एक अच्छा चिकित्सक दवाई कम और स्वास्थ्य सलाह अधिक देता हैं।
  • हर मरीज अपने अंदर अपना डॉक्टर लेकर चलता है।
  • सम्मान करिए हर चिकित्सक का क्यूंकि वह किरदार निभाता है एक रक्षक का।
  • ज़िन्दगी जीना सिखाती होगी इंसान को, पर एक डॉक्टर ज़िंदा रखता है इंसान को।
  • माँ हमारे जीवन की वो सबसे पहली डॉक्टर है, जो जीवन भर हमारी देखभाल करती है।
  • जीवन को अच्छे तरीके से जीने के लिए अभिभावकों के बाद चिकित्सक की सलाह लेनी पडती हैं।
  • उत्कृष्ट चिकित्सक ने चिकित्सा देखभाल के मानवीय पहलू पर लगातार जोर दिया।
  • अधिकांश डॉक्टर अपनी शिक्षा के कैदी हैं और अपने पेशे से बेड़ियों में जकड़े हुए है. Richard Diaz.।
  • मरीज़ों का ख्याल रखते-रखते एक डॉक्टर को न अपनी ज़िन्दगी का ख्याल रहता है और ना ही वक़्त का ख़याल रहता है
  • मैं एक डॉक्टर हूँ - यह एक ऐसा पेशा है जिसे एक विशेष मिशन, एक भक्ति माना जा सकता है. Ewa Kopacz.।
  • जिस तरह मंदिर मे भगवान होते है, उसी तरह हॉस्पिटल मे डॉक्टर ही हमारे भगवान होते है।
  • मैंने सुना है डॉटर की पढाई बहुत मुश्किल होती है, और हो भी क्यों न भगवान् का रूप लेना कोई आसान काम नहीं।
  • एक डॉक्टर हमे दवा का आदी नही बनाता, बल्कि दवा से कैसे दूर रहे उसकी सलाह ज्यादा देता है।
  • हर मरीज़ का इलाज हो सके इसलिए खुदा को डॉक्टर का रूप लेना पड़ा।
  • एक डॉक्टर भगवान् तक बात पहुंचने से पहले, इंसान को बचाने पहुँच जाता है
  • मेरा यह दायित्व है कि मैं जो कुछ भी जानता हूं उसका उपयोग करके हर डॉक्टर और बेडसाइड और रोगी के लिए वास्तविक, प्रयोग करने योग्य चिकित्सा विज्ञान लाने की कोशिश करूं।
  • एक डॉक्टर ही होता है जो रोते हुए आये हुए को हँसाते हुए भेजता है।
  • 50 फीसदी बीमारी का इलाज चिकित्सक की सांत्वना से हो जाता हैं।
  • हर मरीज़ से दर्द पूछने वाले डॉक्टर से कभी मिलो तो उसका हाल और दर्द तुम भी ज़रूर पूछ लेना।
  • जन्म माता-पिता देते हैं, पर एक बच्चे का जन्म नहीं होता अगर एक डॉक्टर नहीं होता।
  • एक डॉक्टर के दवा से कही ज्यादा उसके सुझाव कार्य करते है।
  • हर मरीज़ का इलाज हो सके इसलिए खुदा को डॉक्टर का रूप लेना पड़ा।
  • चिकित्सक को उसके उन उपयोगों के प्रति उपर्युक्त आदर दो, जो तुमने प्राप्त किये हैं, क्योंकि उसका स्रजन परमपिता ने किया हैं।
  • बीमारी अपने आप दूर होने लगती है, जब डॉक्टर और अस्पताल पास में होते हैं।
  • एक अच्छा डॉक्टर दवा कम ख्याल ज्यादा रखने की सलाह देता है।
  • वो सोते नहीं ताकि मरीज़ की आँखे बंद न हों वो कोई और नहीं वो डॉक्टर ही हैं।
  • ऐसा एक पल व्यतीत नहीं होता, जब एक डॉक्टर अपने मरीज़ के लिए चिंतित नहीं होता।
  • डॉक्टर ही रियल हीरोज होते है जो हमारी जीवन रक्षा करते हैं।
  • अब तो लोग भी डॉक्टर को भगवान् मानते हैं, तभी तो मंदिर जाने से पहले वो अस्पताल जाते हैं।
  • भंयकर बीमारी को भी चिकित्सक अपनी सूझबूझ से जड़ से मिटा देते हैं।
  • उसकी लिखाई भले ही गन्दी लगती हो पर मन उसका साफ़ होता है ,वो डॉक्टर है साहब हर मरीज़ को बचाना ही उसका ख़्वाब होता है।
  • मरीज़ सोया है बिस्तर पर और डॉक्टर बिना पलके झपकाए बीमारी से लड़ता है।
  • जीवन से प्यार करना एक डॉक्टर ही सीखा देते है।
  • एक भगवान् राम ने इंसान के वेश में जन्म लिया था और एक डॉक्टर है जो भगवान् के रूर्प में धरती पर जन्मे हैं।
  • अगर बीमारी है तो उसका इलाज जरूर है और अगर भगवान है, तो धरती पर उसका अस्तित्व जरूर है, जो की एक डॉक्टर के रूप मे है।
  • कितना महान है हर डॉक्टर खुद को बुखार है, पर आराम करने की सलाह वो मरीज़ को देता है।
  • एक चिकित्सक अपने मरीज के स्वास्थ्य को लेकर निरंतर व्यतीत रहता हैं।
  • हर जख्म भर जाता है उसके दर पर आ कर वो अस्पताल भी भगवान् के घर से कुछ कम नहीं है।
  • इस दुनिया मे नही पता चलता है किसी का करैक्टर आज भी लोगो के लिए दुसरे खुदा है डॉक्टर।
  • एक डॉक्टर को कभी भी आपकी जाति या धर्म से मतलब नही होता उसके लिए सभी एक समान होते है।
  • एक डॉक्टर जिसकी खुद की जान जोखिम में है, पर वह जोखिम में फंसे मरीज़ को जोखिम से निकालना ज्यादा ज़रूरी समझता है।
  • परेशान लोगों की दुनिया में परेशानी से निकालने वाला शख्स केवल एक है डॉक्टर।
  • एक शिक्षक जीने का तरीक़ा सिखाता है और एक चिकित्सक जीवित रखने में मदद करता है दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।
  • सेहत के सुधार के लिए जितनी दवाएं आवश्यक होती है उतना ही डॉ पर विश्वास की भी आवश्यक होती है ।
  • एक डॉक्टर की मुस्कराहट उसके दवाओ से कही ज्यादा असर दिखाती है।
  • वो दर्द भी देते है, वो दवा भी बेचते है,सुना है हमने वो तो डॉक्टरी के पेशे में है।
  • डॉक्टर की पढाई पैसे कमाने के लिए बल्कि मानवता की सेवा के लिए होता हैं ।
  • एक सफल डॉक्टर वही होता हैं, जिसके ह्रदय में करुणा के भाव होते हैं।
  • मानवता की रक्षा सिर्फ ईश्वर ही नहीं, एक चिकित्सक भी करता हैं।


इन्हें भी देखें[सम्पादन]