विकिसूक्ति:स्वशिक्षा/सम्पादन
परिचय | सम्पादन | रूपरंग | विकिसूक्ति जोड़ | सन्दर्भ और स्रोत | संवाद पृष्ठ | ध्यान रखें | पंजीकरण | जाते-जाते |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/84/Hindi_wikipedia_edit.jpg/360px-Hindi_wikipedia_edit.jpg)
कुछ सुरक्षित पन्नो के अलावा हर पृष्ठ में एक "सम्पादन" टैब होता है जिस से आप उस पृष्ठ में बदलाव ला सकते हैं। यह संपादन करने की सक्षमता विकिसूक्ति का सबसे बुनियादी लक्षण है, और आपको पृष्ठ में संशोधन करने और उसमें तथ्य डालने की अनुमति देता है। अगर आप तथ्य डालते है तो कृपया संदर्भ देना न भूले, क्योकि असंदर्भित तथ्य हटाए जा सकते हैं।
सम्पादन करने के अभ्यास के लिए प्रयोगस्थल पर जाकर "सम्पादन" टैब पर क्लिक करें। जब आप "सम्पादन" टैब पर क्लिक करेगे, एक संपादन खिड़की खुल जाएगी जिसमें उस पृष्ठ का मूलपाठ होगा। उसमें कुछ मजेदार या दिलचस्प लिखे, या शब्दो को हटा कर अपना पाठ लिखे। फिर "पृष्ठ सहेजे" पर क्लिक करे और देखें कि क्या होता है!
संपादन का सारांश
आपके इस पहले संपादन के अभ्यास से दो चीज़ें बाहर छोड़ दी गई जो वास्तव में करे गए लेख-संपादन में की जानी चाहियें। चलिए फिर से "संपादन" का टैब दबाएँ, कुछ और लिखें और फिर इन दो ज़रूरी चीज़ों को भी करें।
प्रथम, जब भी आप किसी लेख को सम्पादित करते हैं तो विकि-शिष्टता के नियमों के अनुसार यह अच्छी बात मानी जाती है कि आप अपने बदलाव के बारे में कुछ "सारांश" के डब्बे में लिख दें। इसमें आप यह लिख सकते हैं के आपने किस कारण से यह बदलाव किया या आपका बदलाव किस तरह का है, जैसे "देश का नाम ठीक किया" या "फल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी डाली"। अगर आपका बदलाव छोटा-सा है तो "यह एक छोटा बदलाव है" नामक डब्बे में आप चिन्ह लगा सकते हैं (यह डब्बा केवल पंजीकृत सदस्यों को उपलब्ध है - आप स्वयं को आसानी से पंजीकृत कर सकते हैं और यह स्वशिक्षा लेख आपको आगे चलकर पंजीकरण के बारे में सिखाएगा)।
पूर्वावलोकन
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/69/Mediawiki_button_preview_hindi.jpg/500px-Mediawiki_button_preview_hindi.jpg)
दूसरा, आप को हमेशा "पूर्वावलोकन" वाले बटन का प्रयोग करना चाहिए। प्रयोगस्थल में बदलाव करने के बाद "लेख सहेजे" वाले बटन की बजाए "पूर्वावलोकन" वाला बटन दबाएँ। अब आपको वही दिखेगा जो आपको लेख सहेजने के बाद नज़र आता, लेकिन आपके बदलाव अभी सहेजे नहीं गए हैं। हम सभी समय-समय पर ग़लतियाँ करते हैं, और पूर्वावलोकन के प्रयोग से हम लेख सहेजने से पहले अपनी ग़लतियाँ पकड़कर उन्हें सुधार सकते हैं। हाँ, पूर्वावलोकन करने के बाद अपने लेख को सहेजना न भूलें!
लेख सहेजें
पूर्वावलोकन का प्रयोग करके ग़लतियाँ सुधार लीं? संपादन का सारांश लिख लिया? तो फिर आप लेख सहेजने के लिए तैयार हैं। "लेख सहेजें" वाला बटन दबाइए!
इस संबंध में और जानने के लिए दृष्टिबाधित साथी दृष्टिबाधितार्थ पृष्ठ भी देख सकते हैं।