विकिसूक्ति:स्वशिक्षा/संवाद पृष्ठ

विकिसूक्ति से

साँचा:विकिपीडिया:स्वशिक्षा/टैबशीर्ष

संवाद पृष्ठ कैसे इस्तेमाल करते हैं

संवाद पृष्ठ विकिपीडिया का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग हैं और लेखकों को आपस में बातचीत, राय-मशवरा करने का मंच देते हैं। यहाँ विकीसदस्य आपस के मतभेद भी सुलझाते हैं। याद रखें के यह गपशप करने, उपदेश और भाषण देने, आपस में जंग लड़ने और विषय पर इधर-उधर की असंबंधित बातचीत करने का मंच नहीं है।

अगर किसी लेख के बारे में आपको कोई प्रश्न, चिंता, आपत्ति या सुझाव है, तो उसे लेख के संवाद पन्ने पर डालें, स्वयं लेख में नहीं। इसके लिए लेख के ऊपर "संवाद" के टैब पर जाएँ। अगर संवाद का जोड़ (लिंक) लाल रंग में है, इसका मतलब है के संवाद पृष्ठ अभी ख़ाली है। यह कोई चिंता की बात नहीं - वहाँ क्लिक कर के जाएँ और नया पृष्ठ आरम्भ कर दें।

अगर संवाद पृष्ठ में पहले से किसी ने कुछ लिखा हुआ है जिसका जवाब आप दे रहें हैं, तो उनके कथन के नीचे अपनी बात लिखें। पढ़ने में आसानी रखने के लिए अपनी लिखाई को "इंडेंट" करें (यानि ज़रा दाएं की ओर करें) - यह ":" (द्विबिंदु या कोलन) के इस्तेमाल से आसानी से किया जाता है और यहीं नीचे समझाया जाएगा। अगर आप किसी की प्रतिक्रिया का उत्तर नहीं दे रहें, तो संवाद पृष्ठ पर ऊपर "विषय जोड़ें" के टैब पर क्लिक कर के नया विषय आरम्भ कर सकते हैं, जो सीधा संवाद पन्ने के अंत से शुरू होगा।

जब भी आप संवाद पृष्ठ पर कुछ लिखते हैं तो हमेशा अपने कथन के बाद ~~~~ लिखें (यानि एक-साथ चार बार ~ का चिन्ह)। इस से आपका विकिनाम और लिखाई का समय आपके कथन के पीछे एक हस्ताक्षर की तरह जुड़ जाएगा। अगर आप पंजीकृत सदस्य नहीं हैं या आपने लॉग-इन (login) नहीं किया हुआ, तो आपके विकिनाम के बजाए आपका आई॰पी॰ (IP) पता लिखा जाएगा। याद रखें की आप हस्ताक्षर करें या न करें, किसी भी विकिपीडिया के पन्ने पर बदलाव करने से आपके कंप्यूटर का आई॰पी॰ पता उस पन्ने के इतिहास में दर्ज हो जाता है और उसे विश्व में कोई भी देख सकता है। अगर आप नहीं चाहते के आपका आई॰पी॰ पता देखा जाए तो पंजीकृत सदस्य बनकर एक मनपसंद विकिनाम चुन लीजिये। यह पूरी तरह से मुफ़्त भी है।

सदस्य वार्ता पृष्ठ[सम्पादन]

विकिपीडिया पर हर पंजीकृत सदस्य का एक वार्ता पृष्ठ होता है जहाँ अन्य सदस्य उसके लिए संदेश छोड़ सकते हैं। ग़ैर-पंजीकृत सदस्य भी यहाँ संदेश छोड़ सकते हैं। अगर किसी ने आपके लिए नया संदेश छोड़ा है तो विकिपीडिया आपको ऊपर की तरफ़ एक "आपके लिए एक नया संदेश है" की घोषणा देगा जिसमें आपके वार्ता पृष्ठ के लिए एक कड़ी होगी।

अपने लिए छोड़े गए संदेशों का आप दो तरह से उत्तर दे सकते हैं: या तो अपने ही वार्ता पन्ने पर जहाँ वह संदेश छोड़ा गया है, या फिर संदेश छोड़ने वाले सदस्य के वार्ता पृष्ठ पर। सदस्यगण दोनों ही करते हैं, लेकिन ध्यान रखना होगा कि अगर आप अपने पेज़" पर जवाब देते हैं और जिसने आपको संदेश छोड़ा था वह बार-बार आपके वार्ता पन्ने को देख नहीं रहा तो उसे पता भी नहीं चलेगा के आपने उसको उत्तर दे दिया है। अगर आप यही तरीक़ा प्रयोग करने वाले हैं तो अपने वार्ता पन्ने पर ऊपर लोगों को बता दें कि संदेश छोड़ने वाले आपके वार्ता पन्ने पर जवाब देखते रहें क्योंकि आप उनके पृष्ठों पर कोई जवाबी संदेश नहीं छोड़ने वाले।

इंडेंट (खिसकाव)[सम्पादन]

जब किसी विषय पर बहुत सी बातचीत चल रही हो तो लिखाई में दाएँ-बाएँ खिसकाव करने से आसानी से पढ़ा जा सकता है के किसने क्या कहा है, वरना सभी कुछ एक गुत्थी-सा लगता है। साधारण नियम है कि किसी का जवाब देते समय अपनी लिखाई को एक स्तर दाएँ की ओर खिसका दीजिये।

विकिपीडिया पर लिखाई खिसकने के कई तरीक़े हैं:

साधारण खिसकाव[सम्पादन]

खिसकने का सबसे सरल तरीक़ा है के किसी पंक्ति के बिलकुल शुरू में एक द्विबिंदु (: का चिन्ह, जिसे कोलन भी बोलते हैं) लिखें। आप जितने द्विबिंदु लिखेंगे, लिखाई उतनी ही दाएँ की ओर खिसक जाएगी। अगर आपने नई पंक्ति शुरू की (Enter या Return दबाकर), तो उसके बाद लिखाई के लिए यह खिसकाव अंत हो जाता है।

मसलन, यह:

यह पूरा बाएँ की ओर है।
: यह थोड़ा सा खिसका हुआ है।
:: यह थोड़ा और भी खिसका हुआ है।

देखने में ऐसा लगता है:

यह पूरा बाएँ की ओर है।
यह थोड़ा सा खिसका हुआ है।
यह थोड़ा और भी खिसका हुआ है।

नुक्ते (बिन्दु)[सम्पादन]

आप नुक्तों (बिन्दु/बुलेट पॉइंट्स) का भी उपयोग कर सकते हैं जो अक्सर सूचियों के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं। नुक्ता जोड़ने के लिए तारे (*) के चिन्ह का प्रयोग करें। खिसकाव की ही तरह, आप जितने तारे डालेंगे, आपकी लिखाई उस नुक्ते में उतनी ही दाएँ को खिसकी हुई होगी।

एक छोटा सा उदाहरण:

* सूची का प्रथम नुक्ता
* सूची का दूसरा नुक्ता
** दूसरे नुक्ते के नीचे उपसूची का एक नुक्ता
* सूची का तीसरा नुक्ता

जो पढ़ने में ऐसा लगेगा:

  • सूची का प्रथम नुक्ता
  • सूची का दूसरा नुक्ता
    • दूसरे नुक्ते के नीचे उपसूची का एक नुक्ता
  • सूची का तीसरा नुक्ता

अंकों वाली सूची[सम्पादन]

आप ऐसी सूचियाँ भी बना सकते हैं जिसमें अंक हों। इसके लिए अंक वाले चिन्ह (#) का प्रयोग किया जाता है। पहले की ही तरह, आप जितने # के चिन्ह डालेंगे, उतना ही खिसकाव होगा।

उदाहरण:

# पहली बात
# दूसरी बात
## दूसरी बात के नीचे एक बात
# तीसरी बात

यह ऐसा दिखेगा:

  1. पहली बात
  2. दूसरी बात
    1. दूसरी बात के नीचे एक बात
  3. तीसरी बात

बातचीत का उदाहरण[सम्पादन]

यह खिसकाव के सही प्रयोग से आसानी से पढ़े जाने वाली बातचीत की एक मिसाल है:

नमस्ते. मुझे इस लेख के बारे में एक प्रशन है. इसमें कहा गया है कि हरियाणा में लाल मगरमच्छ मिलते हैं लेकिन मुझे पक्का विशवास है कि लाल मगरमच्छ केवल बिहार में ही मिलते हैं! तीव्रबुद्धि_५५ 02:49, 10 Dec 2003 (UTC)

ऐसा नहीं है, जब मैं पिछली दफ़ा बिहार गया तो सारे मगरमच्छ हरे रंग के थे. — सर्वसहायकसिंह 17:28, 11 Dec 2003 (UTC)
सर्वसहायक जी, ज़रूर देखे होंगे, लेकिन विकिपीडिया पर केवल वह सामग्री डाली जा सकती है जिसके लिए प्रमाणिक स्रोत हो. मूल शोध पूरी तरह वर्जित है. शक्की मिज़ाज 20:53, 11 Dec 2003 (UTC)
ऐसी बात है तो देखिये, मगरमच्छ के बारे में यह पत्रिकाएँ मुझसे सहमत हैं:
  • विश्व मगरमच्छीय समाचार
  • रक्तिम मगरमच्छ साप्ताहिक
अब क्या कहते हैं? — सर्वसहायकसिंह 19:09, 12 Dec 2003 (UTC)
मैं दक्षिण अफ्रीका में रहता हूँ, और यहाँ मगरमच्छ बिलकुल शुतुरमुर्ग जैसे लगते हैं! निम्नलिखित सदस्य सब मुझ से सहमत हैं: भोपालमेंबचपन_केपटाउनमेंजवानी 17:28, 14 Dec 2003 (UTC)
  1. मगरहीमगर 01:22, 15 Dec 2003 (UTC)
  2. समुद्रीभेड़िया 05:41, 15 Dec 2003 (UTC)
  3. गेहूँकुमार 18:39, 27 Jan 2004 (UTC)

ध्यान रहे कि अगर आप अपनी प्रतिक्रिया में सूची बनाना चाहते हैं, तो हर नुक्ते से पहले द्विबिंदु (:) लगाना न भूलें, जैसे:

::: ऐसी बात है तो देखिये, मगरमच्छ के बारे में यह पत्रिकाएँ मुझसे सहमत हैं:
::: * ''विश्व मगरमच्छीय समाचार''
::: * ''रक्तिम मगरमच्छ साप्ताहिक''
::: ~~~~

जैसा कि पहले कहा गया था, अपनी प्रतिक्रिया पर हस्ताक्षर ऐसा किया जाता है:

अगर आप चाहें तो केवल विकिनाम या केवल समय भी डाल सकते हैं, लेकिन लोग ऐसा बहुत कम करते हैं:

  • ~~~ लिखने से केवल विकीनाम आएगा (सर्वसहायकसिंह)
  • ~~~~~ लिखने से केवल समय और तिथि आएगी (19:09, 12 Dec 2003 (UTC)).

आज़माइए[सम्पादन]

अब आप स्वयं संवाद में कुछ लिखने का अनुभव करिए। इसी लेख के संवाद पृष्ठ पर कुछ लिखिए। याद से अपनी लिखाई के बाद हस्ताक्षर लगाइए। आप पहले से मौजूद किसी टिपण्णी का उत्तर भी दे सकते हैं। याद रखिये, अपनी लिखाई सहेजने से पहले आप "पूर्वावलोकन" करके देख सकते हैं के जो आपने लिखा है वह पढ़ने में कैसा लगेगा।



इसी पृष्ठ के संवाद पृष्ठ पर कुछ लिखिए