मापन
दिखावट
मापन (measurement) का अर्थ है किसी राशि का संख्यात्मक परिमाण ज्ञात करना, अर्थात नापना । विभिन्न राशियों के मापन के लिये विभिन्न इकाइयाँ (units) हैं। एक ही राशि के मापन के लिये छोटी-बड़ी अनेक इकाइयाँ प्रयुक्त होती हैं। इतना ही नहीं, एक ही समय में मापन की इकाइयों की कई प्रणालियाँ चलती हैं। जैसे लम्बाई को मीटर, फुट और हस्त (भारतीय इकाई) में मापा जा सकता है। विभिन्न राशियों के मापन के लिये भिन-भिन्न यंत्र या उपकरण प्रयुक्त होते हैं। माप के यन्त्रों के निर्माण और विकास की विद्या को मापयन्त्रण (इन्स्ट्रुमेन्टेशन) कहते हैं।
उक्तियाँ
[सम्पादित करें]- भौतिक विज्ञान (physical science) में किसी भी विषय को सीखने की दिशा में पहला अनिवार्य कदम, उससे जुड़े किसी गुण को मापने के लिए संख्यात्मक गणना के सिद्धांतों और व्यावहारिक तरीकों को खोजना है। मैं प्रायः कहता हूँ कि जिस चीज के बारे में आप बात कर रहे हैं, यदि आप उस चीज़ को माप सकते हैं और उसे संख्याओं में व्यक्त कर सकते हैं, तब आप उसके बारे में कुछ जानते हैं। लेकिन यदि आप उसे माप नहीं सकते, यदि आप उसे संख्याओं में व्यक्त नहीं कर सकते, तब आपका ज्ञान अल्प और अपर्याप्त होता है। यह ज्ञान की शुरुआत हो सकती है, लेकिन शायद आप अपने विचारों में वैज्ञानिक स्तर (state of Science) तक नहीं पहुँच पाए हैं, चाहे मामला कुछ भी हो।" -- लॉर्ड केल्विन, Popular Lectures and Addresses, भाग 1, “इलेक्ट्रिकल यूनिट्स ऑफ मेजरमेंट”, 1883-05-03
- मैं साक्ष्य में विश्वास करता हूँ। मैं प्रेक्षण, मापन, और स्वतन्त्र प्रेक्षकों द्वारा तर्क के आधार पर सुनिश्चित करने में विश्वास रखता हूँ। मैं किसी भी चीज में विश्वास कर सकता हूँ यदि उसके लिये साक्ष्य उपस्थित हो, चाहे वह कितनी भी अपरिष्कृत (wild) और हास्यास्पद क्यों न हो। कोई सिद्धान्त जितनी ही अपरिष्कृत और हास्यास्पद होगा, उसके लिये उतना ही सशक्त और ठोस साक्ष्य होना चाहिये। -- आइजक एसिमोव, "The roving mind" में (1 अप्रैल 1983), पृष्ठ 43.
- आप उसको नियंत्रित नहीं कर सकते जिसको आप माप नहीं सकते। -- Tom DeMarco in Controlling Software Projects, Management Measurement & Estimation, पृष्ठ 3.
- दो बातें सम्भव हैं- यदि परिणाम परिकल्पना के अनुरूप आता है तो आपने मापन किया है। यदि परिणाम परिकल्पना के विपरीत है तो आपने एक खोज कर दी है। -- एनरिको फर्मी, "न्युक्लियर प्रिन्सिपल्स इन इंजीनियरिंग" (2005) में, पृष्ठ 397.
- इस बात से आँख मूँदना असम्भव है कि लोग प्रायः मापन के झूठे मनदण्डों का उपयोग करते हैं, और वे अपने लिये शक्ति, सफलता और स्म्पत्ति चाहते हैं तथा दूसरों के इन्हीं गुणों की प्रशंशा करते हैं, और वे जीवन के वास्तविक मूल्य को कम आंकते हैं। -- सिग्मुंड फ्रॉयड , "Sigmund Says: And Other Psychotherapists' Quotes" में (1 जून 2006), पृष्ठ 80.
- प्रयोग वह प्रश्न है जिसे विज्ञान प्रकृति से पूछता है, और प्रकृति के उत्तर को रेकॉर्ड करना ही मापन है। -- मैक्स प्लांक
- जिसे गिना जा सकता है, उसे गिनो। जिसे मापा जा सकता है, उसे मापो। जो मापा नहीं जा सकता, उसे मापने योग्य बनाओ। -- गैलिलियो गैलीली
- मेट्रिक प्रणाली से बढ़कर और उससे उदात्त मानव द्वारा निर्मित कुछ भी नहीं अया है। -- Antoine Lavoisier