नौकरशाही

विकिसूक्ति से
  • नौकरशाही नियुक्त किए गए योग्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों का समूह है जिसका विस्तार राज्य, चर्च, राजनीतिक दल, मजदूर संघ, व्यावसायिक उपक्रम, विश्वविद्यालय तथा गैर-राजनीतिक समूहों तक भी है। -- मालटिन एलबरो
  • नौकरशाही तब अस्तित्व में आती है जबकि निर्देशन के लिए बहुत सारे लोग होते है। ज्यों-ज्यों संगठन का आकार बढ़ता है त्यों-त्यों यह जरूरी बन जाता है कि निर्देश के कुछ कार्य हस्तान्तरित कर दिये जाये। यह नौकरशाही के उदय के लिए पहली शर्त है। -- ड्यूबिन
  • नौकरशाही एक संगठनात्मक संरचना है जो कई कानूनों, मानकीकृत प्रक्रियाओं, प्रक्रियाओं और आवश्यकताओं, डेस्क की संख्या, श्रम और जिम्मेदारी का सावधानीपूर्वक विभाजन, स्पष्ट पदानुक्रम और कर्मचारियों के बीच पेशेवर बातचीत की विशेषता है जो लगभग अवैयक्तिक हैं। -- मैक्स वेबर।
  • प्रभुत्व (authority) मुख्य रूप से एक ‘शक्ति संबंध’ है, जो शासक तथा शासित के बीच सत्ता की अधिनायकवादी शक्ति है। परन्तु इस शक्ति को तभी स्वीकार किया जा सकता है जब यह न्यायसंगत तथा वैध हो। शक्ति उस समय प्राधिकार में परिवर्तित हो जाती है जब यह वैधता प्राप्त कर लेती है, जहां व्यक्ति स्वेच्छा से आदेशों का पालन करता है। -- मैक्स वेबर
  • आज नौकरशाही बहुत ज्यादा फूल गई है और इस कारण यह बोझ बन गई है। -- डॉ० विक्रम साराभाई
  • सहकारिता का ढांचा कभी भी नौकरशाही की विशाल व्यवस्था को बढ़ावा नहीं देता, क्योंकि इसे पता होता है कि विशाल नौकरशाही लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील नहीं हो सकती। -- डॉ० विक्रम साराभाई
  • ज़ोर-जबरदस्ती का शासन हो जाए तो वह उतना ही असहनीय हो जाता है जितना कि नौकरशाही का शासन। -- महात्मा गांधी

इन्हें भी देखें[सम्पादन]