सामग्री पर जाएँ

नारी शिक्षा

विकिसूक्ति से

नारी शिक्षा, स्त्री और शिक्षा को अनिवार्य रूप से जोड़ने वाली अवधारणा है। इसका एक रूप शिक्षा में स्त्रियों को पुरुषों की ही तरह शामिल करने से सम्बन्धित है। दूसरे रूप में यह स्त्रियों के लिए बनाई गई विशेष शिक्षा पद्धति को सन्दर्भित करता है। वर्तमान दौर में यह बात सर्वमान्य है कि स्त्री को भी उतना शिक्षित होना चाहिये जितना कि पुरुष हो।

  • विद्याः समस्ताः तव देवि भेदाः ।
स्त्रियः समस्ताः सकला जगत्सु ॥ -- दुर्गासप्तशती
  • पुरा कल्पेतु नारीणां मौञ्जीबन्धनमीष्यते
अध्यापनं च वेदानां सावित्रीवचनं तथा
पितापितृव्यो भ्राता वा नैनामध्यापयेत् परः । -- यमस्मृति
  • नारी शिक्षा, विशेषकर नये मूल्यों के प्रति उनकी जागरूकता, उन्हें नये व्यवसायों के लिये प्रशिक्षित करना, उनका अपने अधिकारों के लिये जागरूक होना, यह सब अभिशाप है। यह सब उनके लिये हानिकर समझा जाता है। वस्तुतः इन सब कार्यों को समाज में व्यवधान ढालने जैसा समझा जाता है और इसे इस्लाम को नीचा दिखाने जैसा माना जाता है। -- अरुण शूरी, The World of Fatwas Or The Sharia in Action (2012, हार्पर कोलिन्स)

इन्हें भी देखें

[सम्पादित करें]