सामग्री पर जाएँ

हेनरी फोर्ड

विकिसूक्ति से

हेनरी फोर्ड (३० जुलाई १८६३ - ०७ अप्रैल १९४७) अमेरिका के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा फोर्ड नामक आटोमोबाइल कम्पनी के संस्थापक थे। उन्होंने सन 1903 में फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की। फोर्ड का एकमात्र उद्देश्य हलकी, तेज और सस्ती गाड़ियाँ बनाना था जिसमे उन्होंने सफलता भी पाई। सन 1931 तक इनकी कंपनी ने 2 करोड़ से अधिक गाड़ियाँ बना दी थी।

उक्तियाँ

[सम्पादित करें]
  • आपका पैसा हाथ और पैर की तरह है, आप इसे यूज करो या फिर लूज करो। (उपयोग करो या बर्बाद होने दो)
  • अगर आप यह सोचते है की आप कोई काम कर सकते हैं या आप यह सोचते हैं की आप यह काम नहीं कर सकते तो दोनों ही मामलो में आप बिलकुल सही हैं।
  • गलतियाँ नहीं, समाधान ढूंढें।
  • हमारा एक साथ आना एक शुरूआत है, एक साथ रहना हमारी प्रगति है, एक साथ काम करना हमारी सफलता है।
  • मेरा सबसे अच्छा दोस्त वह है जो मेरे भीतर श्तित सर्वश्रेष्ठ को बाहर निकालता है।
  • सबसे मुश्किल काम है सोचना, इसी लिए शायद इसमें बहुत कम लोग लगे रहते हैं।
  • मुझे यह विश्वास है की ईश्वर सब कुछ संभाल रहे हैं। अन्त में सब कुछ ठीक हो जाएगा तो मुझे फिर किस बात की चिन्ता?
  • दुनिया में 'बूढ़ा' वह मनुष्य है जो सीखना छोड़ देता है, चाहे वह बीस साल का व्यक्ति हो या अस्सी का। जो कोई मनुष्य सीखता रहता है वह जवान है। इस संसार की सबसे अच्छी चीज है अपने दिमाग को युवा बनाये रखना।
  • किसी इन्सान की सबसे बड़ी खोज यह है की वह इंसान क्या उस काम को कर सकता है जिसे वह सोचता था की वह कभी नहीं कर पायेगा।
  • जीवन अनुभवों का भण्डार है। यह हमें बड़ा बनाता है। फिर भी इसे महसूस करना बहुत कठिन होता है।
  • अपनी मुश्किलों को आप तब देखते है जब आप अपने लक्ष्य से नजरे चुरा लेते है।
  • कोई भी कार्य इतना मुश्किल नहीं है, यदि आप उस कार्य को छोटे-छोटे टुकड़ो में बाँट लें।
  • मनुष्य को आजादी पैसों से नहीं मिलती बल्कि ज्ञान और अनुभवों से मिलती है।
  • हमारी एक गलती भी हमें सफल होने में सहायता कर सकती है।
  • कोई भी मार्केट किसी अच्छी प्रोडक्ट से प्रभावित नहीं होती बल्कि एक बुरे प्रोडक्ट से प्रभावित हो जाती है।
  • अपने जीवन में हम जितना आगे बढ़ते जाते हैं, हम उतना ही अपनी क्षमताओं को जानने लग जाते हैं।
  • यदि कोई साथ में आगे बढ़ रहा हो तो सफलता अपना ख्याल खुद रख लेती है।
  • जब आपके जीवन में सब कुछ आपके खिलाफ हो रहा हो तो आप यह याद रखें की हवाई जहाज हवा के विरुद्ध जाता है न की हवा के साथ।
  • आप क्या करने वाले हो इससे आप अपनी कोई पहचान नहीं बना सकते।
  • असफलता फिर से नयी शुरुआत करने का एक मौका है, लेकिन इस बार बड़ी समझदारी से।
  • वेतन, विक्रेता नहीं देता बल्कि ग्राहक वेतन देता है।
  • अधिकतर लोग अपनी समस्या को हल नहीं करते बल्कि उस समस्या के आस-पास ही अपना समय और शक्ति बर्बाद कर देते है।
  • किसी अपराध को मिटाने के लिए फांसी उतना ही बुरा दंड है जितना गरीबी को मिटाने के लिए दान देना।
  • अगर आपका बिजनेस सिर्फ पैसा कमाना है तो यह एक घटिया बिजनेस है।
  • हमें हमेशा उस प्रतियोगी से डर होना चाहिए जो आपको लेकर परेशान नहीं होता बल्कि अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने में लगा रहता हो।
  • मुझे ऐसा लगता है कि सफल लोग उस समय और लोगों से आगे निकल जाते है जिसे अन्य व्यक्ति व्यर्थ बर्बाद कर देते हैं।
  • अपनी पूँजी का सबसे अच्छा उपयोग पैसा बनाना नहीं है बल्कि उस पैसे से अपनी ज़िन्दगी को बेहतर बनाना है।
  • आपके पास जो भी चीजें हैं, आप उसे यूज करें अन्यथा आप उन्हें लूज करें(गे)।
  • किसी और चीज से पहले, तैयार हो जाना ही सफलता का राज है।
  • मैं दुनिया के ऐसे लोगो को खोज रहा हूँ जो यह जानना चाहते हों की इस दुनिया में क्या नहीं किया जा सकता।
  • इस दुनिया में अगले साल क्या होगा आप यह अपने स्कूल में नहीं सीख सकते।
  • किसी भी इंसान की कोई बड़ी समस्या नहीं होतीं, बल्कि उसकी बहुत सी छोटी-छोटी समस्याएं होती है।
  • इस दुनिया में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो उससे ज्यादा न कर सके जितना वह सोचता है की वह कर सकता है।


  • विश्व की सबसे आश्चर्यजनक बात यह जानना हैं कि आप वो काम कर सकते हैं, जो आप सोचते थे कि आप नहीं कर पायेंगे।
  • सबसे मुश्किल कार्य है सोचना, शायद यही कारण है कि इसमें इतने कम लोग लगे होते हैं।
  • अगर आप लक्ष्य से ध्यान हटाते हैं, तो आपको वो डरावनी समस्याएँ नजर आएँगी।
  • मुझे विश्वास है कि ईश्वर सब चीजें मैनेज कर रहे हैं और उन्हें मुझसे किसी सलाह की जरुरत नहीं है। ईश्वर के होते हुए, मुझे यकीन है कि अंत में सब अच्छा होगा। तो फिर चिंता करने की क्या बात है।
  • जो कोई भी सीखना छोड़ देता है वो बूढ़ा है, चाहे वो तीस का हो या साठ का। जो कोई भी सीखता रहता है वो जवान है। विश्व की सबसे महान चीज है अपने दीमाग को युवा बनाये रखना।
  • एक-साथ आना एक शुरूआत है; एक साथ रहना उन्नति है; एक साथ काम करना सफलता है।
  • वो एम्प्लायर नहीं होता जो वेतन देता है। एम्प्लोयर्स बस पैसों को संभालते हैं। वो कस्टमर होता है जो वेतन देता है।
  • किसी मनुष्य की महानतम खोजों में से एक, उसके सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक, ये जानना है कि वह उस काम को कर सकता है जिसे वो सोचता था कि वो नहीं कर सकता है।
  • जिन्दगी में अनुभवों की एक श्रृंखला है, उनमे से हर एक हमें बड़ा बनाता है, हालांकि कभी-कभी ये महसूस करना कठिन होता है।
  • अगर हर कोई साथ में आगे बढ़ रहा है तो सफलता खुद अपना ख्याल रख लेती है।
  • जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखिये हवाई जहाज हवा के विरुद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।
  • आप इस पर अपनी प्रतिष्ठा नहीं बना सकते कि आप क्या करने जा रहे हैं।
  • मेरा सबसे अच्छा मित्र वो है जो मेरी हमेशा गलतियाँ ढूंढ़ता है ताकि सर्वश्रेष्ठ बाहर आ सके।
  • मुझे विश्वास हैं कि ईश्वर सब कुछ मैनेज कर रहे हैं, तो फिर चिंता करने की क्या बात हैं|
  • हम जैसे-जैसे जीवन में आगे बढ़ते हैं अपनी क्षमताओं की सीमाओं को जानने लगते हैं।
  • विफलता बस फिर से शुरू करने का अवसर है, इस बार और अधिक समझदारी से।
  • बाधाएं वो डरावनी चीजें है जो आप तब देखते हैं जब आप लक्ष्य से अपनी ध्यान हटा लेते हैं।
  • कुछ भी इतना कठिन नहीं है अगर आप उसे छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित कर लें।
  • यदि धन आपकी आजादी की उम्मीद हैं तो वो आपको कभी नहीं मिलेगी। एकमात्र वास्तविक सुरक्षा जो किसी मनुष्य के पास इस दुनिया में होगी वो है ज्ञान, अनुभव, और क्षमता का खजाना।
  • अगर आप समझते हैं कि पैसा ही सब कुछ हैं तो आप गलत हैं। क्योंकि जीवन में अगर कोई वास्तविक सुरक्षा हैं तो वह मनुष्य का ज्ञान, अनुभव और क्षमता का खजाना हैं।
  • एक मार्केट कभी अच्छे उत्पाद से सैचुरेट नहीं होता, लेकिन एक बुरे उत्पाद से ये बहुत जल्दी सैचुरेट हो जाता है।
  • यहां तक कि एक गलती भी एक सार्थक उपलब्धि के लिए आवश्यक हो सकती है।
  • अपराध ख़त्म करने के लिए फांसी की सजा मूल रूप से उतनी ही गलत है जितना कि गरीबी मिटाने के लिए दान देना।
  • ज्यादातर लोग समस्या हल करने का प्रयास करने की बजाये अपना वक्त और उर्जा उसके इर्द-गिर्द बिता देते हैं।
  • अगर सफलता का कोई एक रहस्य है, तो वो इस योग्यता में निहित है कि दुसरे व्यक्ति की बात को समझना और चीजों को उसके और अपने नज़रिए से देख पाना।
  • अगर आप असफल होते हैं, तो यह आपके लिए एक मौका हैं – दूसरी बार अधिक समझदारी के साथ प्रयास करने का।
  • अगर आप साथ आते हैं, तो वह एक शुरुआत हैं। अगर आप साथ रहते हैं, तो वह प्रगति हैं। और यदि आप साथ काम करते हैं, तो वह सफलता हैं।
  • अगर आप सोचते हैं कि “मैं कर सकता हूँ” और यदि आप सोचते हैं कि “मैं नहीं कर सकता”। आप दोनों तरह से सही हैं।
  • वो एक तुच्छ व्यवसाय हैं जो केवल पैसा बनाना जानता हैं।
  • आपके द्वारा की गयी गलती भी आपके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरूरी हो सकती हैं।