सॉफ्टवेयर
दिखावट
सॉफ्टवेयर वह है जो किसी डिजिटल युक्ति के स्मृति में रहते हुए विभिन्न क्रियाकलाप करता है। यह इस अर्थ में 'सॉफ्ट' (मृदु) है कि इसे बड़े आसानी से बदला जा सकता है और उसी हार्डवेयर से एक नया कार्य कराया जा सकता है, या नए ढंग से वही कार्य कराया जा सकता है।
उक्तियाँ
[सम्पादित करें]- सॉफ़्टवेयर के बारे में ध्यान में आने वाली कठिनाइयों में से एक है इसकी अत्यधिक विविधता। स्प्रेडशीट के सेल में फ़ंक्शन की परिभाषा सॉफ़्टवेयर है। स्मार्टफ़ोन ऐप सॉफ़्टवेयर है। एयरबस A380 के लिए फ़्लाइट मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ़्टवेयर है। वर्ड प्रोसेसर सॉफ़्टवेयर है। हमें सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग की एकमात्र विधा से इन सभी का अध्ययन करने की आशा नहीं करनी चाहिए, ठीक उसी तरह जैसे हम विनिर्माण के एक ही अनुशासन से एयरबस A380 से लेकर चॉकलेट बार के उत्पादन तक सब कुछ कवर करने की उम्मीद नहीं करते, या सामाजिक संगठन के एक ही अनुशासन से संयुक्त राष्ट्र से लेकर किंडरगार्टन तक सब कुछ कवर करने की उम्मीद नहीं करते। सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग में सुधार नीचे से ऊपर की ओर आना चाहिए। -- माइकल ए० जैक्शन , K. De Grave (ed.) Formalism & Intuition in Software Development; A conversation with Michael A. Jackson conducted by Edgar G. Daylight and Bas van Vlijmen. 2015
- मुझे लगता है कि हम नई परियोजनाओं के सॉफ़्टवेयर सम्बन्धी आवश्यकताओं का पूर्वानुमान बेहतर ढंग से लगा सकते हैं। लेकिन इसके साथ यह समझना भी ज़रूरी है कि बहुत सी ज़रूरतें पहले से ही स्पष्ट नहीं होतीं। कभी-कभी हमें कुछ समय तक चीज़ों को करने की कोशिश करनी पड़ती है, तभी जाकर समझ आता है कि समस्याएँ कहाँ हैं। -- जिम्बो वेल्स (Jimbo Wales) ; 10 दिसम्बर, 2005
- यदि सॉफ्टवेयर को अच्छे से बनाया जाय तो वह अदृष्य होता है। -- Bjarne Stroustrup (2010) on wired.com
- सॉफ्टवेयर, संभोग की तरह है। यह अच्छा तब होता है जब फ्री हो। -- लाइनस टोर्वाल्ड्स द्वारा १०८६ में एक सम्मेलन में कहा गया बताया जाता है।
- जीवविज्ञान आज तक सृजित सबसे शक्तिशाली प्रौद्योगिकी है। इसमें डीएनए सॉफ्टवेयर है, विभिन्न प्रोटीन हार्डवेयर हैं और कोशिकाएँ कारखाने हैं। -- अरविन्द गुप्ता
- सॉफ्टवेयर, कला और इंजीनियरी का श्रेष्ठ मिश्रण है। -- बिल गेट्स
- स्वचालन अब केवल विनिर्माण से जुड़ा मुद्दा नहीं रहा। पहले शारीरिक श्रम को रोबोटों ने दूर किया। कृत्रिम बुद्धि (AI) और सॉफ्टवेयर, मानसिक श्रम का स्थान लेंगे।-- Andrew Yang
- अच्छी ग्राफिक्स केवल हार्डवेयर से नहीं आती। गेम खेलनने वाले जानते हैं कि सॉफ्टवेयर भी उतना ही महत्वपूर्ण है। -- Lisa Su
- त्रुटि-रहित सॉफ्टवेयर नहीं होता। -- Wietse Venema
- आज लिखे जाने वाले सभी सॉफ्तवेयर सम्भवतः किसी न किसी दूसरे के पेटेन्ट का उल्लंघन (infringe) करते हैं। -- Miguel de Icaza
- सब कुछ क्लाउड और डेटा से जुड़ जाएगा। इन सबका समन्वय सॉफ्तवेयर करेगा। -- सत्य नाडेला
- मशीन को सिखाकर ऐसे सॉफ्टवेयर बनाये जा रहे हैं जिन्हे बनाना मानव की समझ से परे है। इससे दिखता है कि कृत्रिम बुद्धि किस प्रकार सभी उद्योगों में दिमाग डाल देगी। -- Steve Jurvetson
- मुक्तस्रोत संस्कृति ने हमे दिखा दिया है कि लिनक्स और मोजिला जैसे विश्वस्तरीय फॉटवेयर न तो फर्म के ब्यूरोक्रैटिक संरचना से बनाये जा सकते हैं न ही बाजार के इन्सेन्टिव से। -- Howard Rheingold
- ऑपरेटिंग सिस्टम और उसके ऊपर चलने वाले सॉफ्टवेयर में कोई स्पष्ट अन्तर नहीं है। -- Jim Allchin
- नयी प्रोग्रामिंग भाषा सीखने का एक ही तरीका है कि उस भाषा में प्रोग्राम लिखा जाय। -- डेनिस रिची