विकिसूक्ति:माइक्रोसॉफ़्ट इंडिक टायपिंग टूल
माइक्रोसॉफ्ट इंडिक टायपिंग टूल माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया एक हिन्दी लिखने का साधन है। जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति जो रोमन लिपि में ही लिखना जानता है, वो बिना किसी परेशानी के हिन्दी में देवनागरी लिपि में उतनी ही तेजी से लिख सकता है।
तरीका
[सम्पादित करें]इससे आपको अलग मेहनत करना नहीं पड़ेगा, अगर आपको पहले से कीबोर्ड के द्वारा लिखना आता है तो आपको केवल शब्द लिखना भर है, यह सॉफ्टवेयर उसे आसानी से देवनागरी लिपि में लिख देगा। उदाहरण के लिए आपको नमस्ते लिखना है तो आप namaste लिखेंगे तो यह अपने आप ही इसे नमस्ते कर देगा। इसमें एक शब्दकोश भी होता है, जिससे आप के द्वारा होने वाली गलती भी कम हो जाएगी। उदाहरण के लिए यदि आप "आदि" लिखना चाहते हैं और "adi" लिखते हैं तो यह अपने आप उसे ठीक करके "आदि" लिख देगा लेकिन यदि आप अदी लिखना चाहते हैं तो अपने कीबोर्ड में नीचे करने वाले बटन को दबा सकते हैं।
आसान शब्द
[सम्पादित करें]नीचे दिये जानकारी से आप कोशिश कर के इससे दो से तीन मिनट में ही बहुत तेजी से हिन्दी लिखने लगोगे।
- kya → क्या
- kyon → क्यों
- aaj → आज
- to → तो
- main → मैं
- kaun → कौन
थोड़े कठिन शब्द
[सम्पादित करें]- kri → कृ (क्रि लिखने के लिए आपको नीचे का बटन दबाना पड़ेगा।)
- krop → क्रॉप (क्रोप लिखने के लिए आपको नीचे का बटन दबाना पड़ेगा।)