सामग्री पर जाएँ

विकिसूक्ति:प्रबंधक

विकिसूक्ति से

प्रबंधक वे विकिसूक्ति सदस्य होते हैं जिन्हें तकनीकी रूप से (sysop) अधिकार प्राप्त होते हैं। विकिसूक्ति पर यह अधिकार सदस्यों की आम सहमति से उन लोगों को दिया जाता है जो पर्याप्त समय से विकिसूक्ति पर सक्रिय योगदानकर्ता रहे हों, विकि प्रकल्पों की स्थानीय एवं वैश्विक परिपाटी से सुपरिचित हों तथा समुदाय के विश्वसनीय और परिचित सदस्य माने जाते हों। जैसा कि जिमी वेल्स ने कहा है, “यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं होनी चाहिए!”

वास्तव में “सिसऑप” और “प्रबंधक” शब्द कुछ हद तक भ्रामक हैं, क्योंकि वे केवल ऐसे विकिसूक्ति उपयोगकर्ता होते हैं जिन पर कुछ अतिरिक्त सुविधाओं से प्रदर्शन और सुरक्षा आधारित प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि उन्हें विश्वसनीय माना जाता है और उन्होंने विनम्रतापूर्वक इन अधिकारों हेतु अनुरोध किया होता है। इनके पास पृष्ठ हटाने, हटाये हुए अवतरण इतिहास को देखने, पृष्ठों पर अवांछित बदलाव रोकने हेतु उन्हें सुरक्षित करने एवं कुछ सीमित स्थानीय अधिकार देने आदि का अधिकार होता है।

प्रबंधक (सिसऑप) को कोई विशेष प्रशासनिक या संपादकीय अधिकार प्राप्त नहीं होते। संपादकीय उत्तरदायित्व के संदर्भ में वे अन्य सभी उपयोगकर्ताओं के समान ही होते हैं।