लियो टॉलस्टॉय

विकिसूक्ति से

लियो टॉलस्टॉय (Count Lev Nikolayevich Tolstoy) रूस के साहित्यकार और चिन्तक थे। उनकी सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक 'वार ऐण्ड पीस' है जिस पर उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

उक्तियाँ[सम्पादन]

  • धैर्य और समय दो सबसे महान योद्धा हैं।
  • संगीत भावनाओं का शॉर्टहैण्ड है।
  • सभी सुखी परिवार एक दूसरे से मिलते-जुलते हैं, हर एक दुखी परिवार के दुखी होने का अपना अलग कारण होता है।
  • ये मानना कितना अजीब भ्रम है कि सुन्दरता अच्छाई है।
  • सभी कुछ, हर एक चीज जो मैं समझता हूँ, मैं सिर्फ इसलिए समझता हूँ क्योंकि मैं प्रेम करता हूँ।
  • अगर तुम खुश रहना चाहते हो तो रहो।
  • हर कोई दुनिया बदलना चाहता है, लेकिन कोई खुद को बदलने की नहीं सोचता।
  • जहाँ सादगी, अच्छाई और सच्चाई नहीं है वहां कोई महानता नहीं है।
  • उसके पास सबकुछ आता है जो जानता है कि इंतज़ार कैसे करना है।
  • महान चीजें हमेशा सरल और विनम्र होती हैं।
  • सबसे महान सत्य सरल होते हैं।
  • हम हमेशा सोचते हैं कि वे हमसे इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि हम अच्छे हैं, लेकिन हम कभी ये नहीं समझते कि जो हमसे प्यार करते हैं वे अच्छे हैं।
  • प्रेम जीवन है।
  • जब आप किसी को प्यार करते हैं, तो आप उन्हें ऐसे प्यार करते हैं जैसे वे हैं ना कि जैसा आप चाहते हैं कि वे हों।
  • हम हार गए क्योंकि हमने खुद से कहा कि हम हार गए।
  • सच, सोने की तरह, अपनी उपज से नहीं प्राप्त होता है, बल्कि उससे हर वो चीज जो सोना नहीं है साफ़ करके प्राप्त होता है।
  • प्रसन्नता की पहली शर्तों में से एक है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच का सम्बन्ध नहीं टूटना चाहिए।
  • हर आदमी और औरत का पेशा और लोगों की सेवा करना है।
  • गलती को कभी गलती से ठीक नहीं किया जा सकता, और बुराई का अंत बुराई से नहीं हो सकता है।
  • ख़ुशी बाहरी चीजों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हम जैसे उन्हें देखते हैं इसपर निर्भर करती है।
  • केवल एक ही समय है जो ज़रूरी है और वो है— अब!
  • गलत, गलत होना बंद नहीं हो जाता क्योंकि ज्यादातर लोग उसे मानते हैं।
  • कोई इस दुनिया में शानदार तरीके से रह सकता है यदि वो जानता है कि काम कैसे करना है और प्यार कैसे करना है।
  • ख़ुशी के क्षणों को कैद कर लो, प्यार करो और प्यार करने दो! इस दुनिया में यही एक वास्तविकता है, बाकी सब कुछ मूर्खता है।
  • शुद्ध और पूर्ण दुःख उतना ही असंभव है जितना कि शुद्ध और पूर्ण आनन्द।
  • आर्ट कोई हेंडीक्राफ्ट नहीं है, ये उस अनुभव का प्रसारण है जिसे कलाकार ने महसूस किया है।
  • सत्ता पाने और रखने के लिए, एक इंसान को उसे चाहना होगा।
  • एक इंसान खाने के लिए जानवरों को मारे बिना भी जी सकता है और स्वस्थ रह सकता है, इसलिए, अगर वो मीट खाता है तो वो बस अपने पेट के लिए जानवरों का जीवन लेता है। और ऐसा करना अनैतिक है।
  • यदि कोई व्यक्ति एक धर्मी जीवन की महत्वाकांक्षा रखता है तो उसका पहला संयम जानवरों को चोट ना पहुंचाना होना चाहिए।
  • किसी गणितज्ञ ने कहा है: ‘मजा सच खोजने में नहीं, बल्कि उसे खोजने का प्रयास करने में है।
  • कला के महान कार्य केवल इसलिए महान हैं क्योंकि वे सभी की पहुँच में और समझ में आने वाले हैं।
  • वास्तविक कला को एक प्रेम करने वाले पति की पत्नी की तरह गहनों की ज़रुरत नहीं होती। लेकिन एक जाली कला को एक वेश्या की तरह हेमशा सजे रहना होता है।
  • कला ज्ञान का उच्चतम साधन है।
  • देशभक्ति की भावना एक अप्राकृतिक, तर्कहीन, और हानिकारक भावना है, और जिन बुराइयों से मानवता पीड़ित है उसके एक बड़े हिस्से का कारण है।
  • देशभक्ति ग़ुलामी है।
  • सुन्दरता का विचार हर एक चीज का मूल विचार है।
  • जीवन सबकुछ है। जीवन ईश्वर है। हर चीज बदलती है और वो गति भगवान है। और जब तक जीवन है तब तक परमात्मा की चेतना में आनंद है। जीवन को प्रेम करना ईश्वर को प्रेम करना है।
  • और सभी लोग जीते हैं, इस कारण से नहीं क्योंकि वे अपना ध्यान रखते हैं, बल्कि उस प्रेम के कारण जो और लोगों के भीतर उनके प्रति है।
  • हर एक कमाई जो उसके लिए की गयी मेहनत के अनुरूप नहीं है; बेईमान है।
  • उबाउपन : इच्छाओं की इच्छा।
  • अगर अपने कनसाइंस को कम करने का कोई बाहरी माध्यम नहीं होता तो आधे लोग फ़ौरन खुद को गोली मार लेते, क्योंकि अपने विवेक के विरुद्ध जीना सबसे असहनीय स्थिति है; और हमारे समय के सभी लोग ऐसी ही स्थिति में हैं।
  • बिना ये जाने कि मैं क्या हूँ और मैं यहाँ क्यों हूँ, जीवन असंभव है।
  • हमारा शरीर जीने की एक मशीन है। यह इसी के लिए संयोजित किया गया है, यही इसकी प्रकृति है। इसमें जीवन को बिना बाधित हुए जाने दीजिये और इसे अपनी रक्षा करने दीजिये।
  • जब छोटे बदलाव होते हैं तब सच्चा जीवन जिया जाता है।
  • भगवान के नाम पर, एक क्षण रुको, अपना काम बंद करो, अपने चारों ओर देखो।
  • हर एक हिंसा कुछ लोगों द्वारा औरों को पीड़ा या मृत्यु के भय से वो करने के लिए मजबूर करना है जो वो नहीं करना चाहते हैं।
  • बसंत ऋतु, स्प्रिंग योजनाओं और परियोजनाओं का समय है।
  • आदर का आविष्कार किया गया था उस खाली जगह को भरने के लिए जहाँ प्यार होना चाहिए था।
  • समय के साथ बुराई उससे भी बदतर हो जाती है जिसे उसके द्वारा नियंत्रित करने की कल्पना की गयी थी।
  • सबसे अच्छे, सबसे दोस्ताने और सबसे सरल संबंधों में खुशामदी या प्रशंसा ज़रूरी है, ठीक वैसे ही जैसे पहियों के घूमते रहने के लिए ग्रीस ज़रूरी है।
  • सभी राजा इतिहास के गुलाम हैं।