योगी आदित्यनाथ

विकिसूक्ति से
  • ये जीवन भर चलने वाली एक प्रक्रिया है, और इसी के आधार पर देश की नींव बनती है।
  • यदि हमारे एक हाथ में माला है, तो दूसरे हाथ में भाला भी है।
  • आप शादी-विवाह को दो इंसानों का मेल-मिलाप नहीं मान सकते हैं। यह प्यार एक दिन का केवल खेल नहीं है।
  • भारत देश का राजनीतिक नेतृत्व कैसा होना चाहिए, ये बात उत्तर प्रदेश तय करता है।
  • मैंने अपने जीवन में प्यार केवल भारत माता से किया है और मुझे लगता है कि मैंने दुनिया के सभी बच्चों से प्यार किया है।
  • जो बातें समाज के खिलाफ हो, उन बातों पर हमें आवाज उठानी चाहिए।
  • जो लोग कानून का पालन नही करते है उनको चिंता करने की जरूरत है, लेकिन जो लोग कानून पर विश्वास रखते है उनको डरने की आवश्यकता नही है।
  • यदि सामने वाला पक्ष शांति से नहीं रहेगा, तो उसे शांति से रहना सिखाएंगे। ये उस पर निर्भर करता है, कि वह कौन सी भाषा को समझेगा।
  • आप एक को मारोगे, तो मैं 10 मारूँगा।
  • यदि देश का आधार कमजोर होगा, तो भवन भरभरा कर गिर जायेगा। लेकिन यदि नींव मजबूत है, तो भवन हिल नहीं सकता।
  • एक सन्यासी का सही कर्तव्य होता है कि वह समाज को अच्छा बनाये और दुष्टों को सजा दे।
  • मैं एक खुली किताब हूँ, इस किताब को कोई भी इन्सान पढ़ सकता है।
  • लोगो को कम से कम 18 से 20 घंटे काम करना होगा, उसके बाद ही वे अपनी नौकरी बचा पाए।
  • अन्याय किसी के भी साथ न हो, और न ही हम लोग अन्याय को सहेंगे।
  • एक सन्यासी होने के नाते, जो कुछ सच होगा, केवल मैं वही बोलूँगा।
  • अन्याय किसी के साथ नही होना चाहिए और ना ही हम लोग अन्याय सहेगे।
  • टाइगर जैसा साहस जिस इन्सान में होगा, वही इन्सान टाइगर को दूध पिला सकता है।
  • किसी भी व्यक्ति को उसी की भाषा में उत्तर देना चाहिए, तभी वह ठीक से समझ पाता है।
  • कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नही होता है, हमारी सोच ही उसे छोटा या बड़ा बनाती है।
  • आर्यावर्त में आर्य बनाये, हिन्दुस्तान में हिन्दू बनायेंगे।
  • मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करें. दबाव में न आएं।
  • दंगे वही, जहां अल्पसंख्यक ज्यादा।
  • संभावनाओं और अवसर की कमी नहीं. बस उसे पहचानने की जरूरत है और उस पर काम करने की आवश्यकता है।
  • भारत देश का राजनीतिक नेतृत्व कैसा होना चाहिए, ये बात उत्तर प्रदेश तय करता है।
  • थोड़ी सी मेहनत कर आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।
  • महिलाएं अपनी क्षमता पर कभी शक न करें. वो ठान लें तो कुछ भी कर सकती हैं।
  • मै उत्तर प्रदेश में विकास मोदी जी के ‘स्लोगन’ से ही करुँगा। वह स्लोगन है सबका साथ, सबका विकास।
  • साफ और सच्चे दिल से किया गया काम कभी बेकार नहीं जाता. इसलिए काम को अपना 100 प्रतिशत दें।
  • योगी हूँ, आजीवन योगी ही रहूँगा।
  • पूरे देश में गौ हत्या पूरी तरह से ख़त्म होनी चाहिए।
  • एक योगी अपने मन में किसी भी प्रकार की कोई इच्छा नहीं रखता।
  • कानून मानव के लिए होता है, न कि दानव के लिए।