बड़ी सोच

विकिसूक्ति से
  • जिस चीज के बारे में आप सोच सकते हैं उसे पा भी सकते हैं।
  • आपका सोच जितना विस्तृत होगा, सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी।
  • अक्सर वही लोग सफल होते हैं जो हमेशा अपनी सोच को बड़ा बनाएं रखते हैं।
  • जीवन में बड़ा बनना है तो हमेशा बड़़ा सोचें, छोटी सोच वाले छोटे रह जाते हैं।
  • जितनी बड़ी आपकी सोच होगी उतनी ही बड़ी आपको सफलता मिलेगी।
  • धनवान लोग हमेशा बड़ा सोचते हैं, इसलिए वे और भी धनवान बनते चले जाते हैं।
  • जीवन में सफलता की सीढ़ियों को चढ़ना है तो सबसे पहले अपनी सोच को बड़ा बनाएं। सफलता आपके कदमों में होगी।
  • बड़ी सोच वाले लोगों की किताब में असंभव जैसा कोई शब्द नहीं होता।
  • अपने दुश्मनों से ज्यादा नुकसान आपकी गलत सोच आपको नुकसान पहुंचाती है।
  • किसी बड़े काम को शुरू करने के लिए ताकत की बजाए बड़ी सोच की जरूरत होती है।
  • अगर आप अपने जीवन में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी सोच को बदले सब कुछ बदल जाएगा।
  • यदि आप अपनी सोच को नहीं बदल सकते हैं तो आप दुनिया के किसी भी चीज को नहीं बदल सकते।
  • अपने मंजिल को पाने का सबसे आसान तरीका है अपनी सोच को हमेशा बड़ा बनाएं रखों। मंजिल मिल कर रहेगी।

सन्दर्भ[सम्पादन]

उपरोक्त उद्धरण डा. एम के मजूमदार द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो सोचे सो कैसे पाएं' से लिये गये हैं।

इन्हें भी देखें[सम्पादन]