निरीश्वरवाद
निरीश्वरवाद या अनीश्वरवाद वह विचारधारा है जो मानती है कि ईश्वर, गॉड, अल्लाह, देवता आदि का अस्तित्व नहीं हैं और ये केवल कल्पनाएँ हैं। जो इस विचार को मानते हैं उन्हें अनीश्वरवादी कहते हैं। भारतीय भाषाओं में गलती से इसे 'नास्तिकता' भी कहते हैं। किन्तु वास्तव में, ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो जो लोग वेद की सत्ता को स्वीकार नहीं करते थे (जैसे जैन और बौद्ध लोग) , उन्हें नास्तिक कहा गया। नास्तिक शब्द 'नास्ति' में क प्रत्यय लगाकर बना है। नास्ति = न + अस्ति = नहीं है (भगवान/अल्लाह/गॉड)।
आधुनिक बौद्धिक जगत में नास्तिकता को अब "ज्ञान का प्रतीक" माना जाता है। इसे अंधविश्वास से तर्क के प्रकाश की ओर ले जाने वाला एक साहसी कदम माना जाता है।
उद्धरण
[सम्पादित करें]- यावज्जीवेत्सुखं जीवेत् ऋणं कृत्वा घृतं पिबेत् ।
- भस्मीभूतस्य देहस्य पुनरागमनं कुतः ॥
- त्रयोवेदस्य कर्तारौ भण्डधूर्तनिशाचराः । -- चार्वाक
- जब तक जीयें, सुख से जीना चाहिये। कर्ज लेकर घी पीना चाहिये। देह के भ्स्म हो जाने के बाद उसका पुनः धरती पर आन कैसे सम्भव है?
- जो नास्तिक हैं उनको वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भगवान में विश्वाश करना चाहिए, इसी में उनका हित है। -- ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
- पुराने धर्म में उसे नास्तिक कहते थे जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता, किन्तु नया धर्म उसे नास्तिक कहता है जिसे स्वयं पर विश्वास नहीं। -- स्वामी विवेकानन्द
- दर्शन के अभाव में धर्म अंधविश्वास-मात्र बनकर रह जाता है और धर्म का बहिष्कार करने पर दर्शन केवल शुष्क नास्तिकवाद बना रहता है। -- स्वामी विवेकानन्द
- वेदना और भय के समय कोई प्रकृति भी नास्तिक नहीं रहती – जब मन नहीं जानता कि अब कहाँ जाए, तब ईश्वर की शरण में जाता है। -- एच. मोर
- किसी मूर्ख ने अपने मन में सोचा : ईश्वर है ही नहीं। -- साम
- नास्तिक व्यक्ति स्वयं को दुर्घटना मानता है। -- फ्रांसिस थॉम्पसन
- सर्वप्रथम मैं ईश्वर से भय मानता हूँ और उसके पश्चात नास्तिक से। -- शेख सादी
- रात्रि के समय एक नास्तिक ईश्वर में आधा विश्वास करने लगता है। -- यंग
- केवल चाहने से मनुष्य नास्तिक नहीं हो सकता। -- नेपोलियन बोनापार्ट
- मैं नास्तिक हूँ और मैं भूतों में विश्वास नहीं करता। -- राम गोपाल वर्मा
- मैं एक नास्तिक हूँ। -- स्टीफन हॉकिंग
- नास्तिक होने के लिए एक हजार में एक आदमी के पास मन की ताकत या दिल की अच्छाई नहीं है। -- सैमुअल टेलर कोलरिज
- जो बिना सबूत के कहा जा सकता है, उसे बिना सबूत के खारिज किया जा सकता है। -- क्रिस्टोफर हिचेन्स
- मैं काफी हद तक नास्तिक हूँ। इसलिए मैं कहूंगा कि यह दुनिया ही एकमात्र ऐसी चीज है जो हमें मिली है। -- जेफ हैनीमैन
- जो लोग आपको बेहूदगी में विश्वास दिला सकते हैं,वे आपसे अत्याचार करवा सकते हैं। -- वोल्टेयर
लोकायत दर्शन के उद्धरण
[सम्पादित करें]1. पृथ्वी, जल, तेज (अग्नि) और वायु – ये चार ही तत्त्व हैं।
2. इन चारों के संयोग से शरीर, इन्द्रिय और विषय बनते हैं।
3. प्रत्यक्ष ही एकमात्र प्रमाण है।
4. अनुमान कोई प्रमाण नहीं है।
5. काम ही पुरुष है।
7. चैतन्ययुक्त शरीर ही आत्मा है।
8. लौकिक मार्ग ही अनुसरण करें।
9. मरण ही मोक्ष है।
10. लोकायत ही एकमात्र दर्शन है।
11. इस संसार के अतिरिक्त और कोई दूसरा संसार नहीं है। न तो स्वर्ग है न नरक। शिवलोक या ऐसे ही लोकों की बातें धूर्तों ने गढ़ी हैं।
12. बुद्धिमान लोगों को मोक्ष के लिए कष्ट उठाने की जरूरत नहीं है। मूर्ख ही तप और व्रत आदि से शरीर को शक्तिहीन और निर्बल बनाते हैं।
13. अग्निहोत्र, कर्मकांड, तीन वेद, त्रिदण्ड, भस्म लेपन आदि उन लोगों के जीविका कमाने के साधन हैं, जिनके पास बुद्धि और शक्ति का अभाव है।
14. बुद्धिमान लोगों को, इस संसार के सुख प्रदान करने वाले साधन, जैसे – पशुपालन, कृषि, व्यापार, राजनीतिक, प्रशासन आदि के जरिये प्राप्त करना चाहिए।
15. जहाँ तक संभव हो सुख का आनंद लेने और दुःख-दर्द से बचने में ही ज्ञान निहित है।