देवदास

विकिसूक्ति से

देवदास शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास देवदास पर आधारित चलचित्र है। यह इसी नाम पर बना तीसरा और प्रथम रंगीन चलचित्र है। इस चलचित्र में शाहरुख़ खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित प्रमुख भुमिका में हैं और इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। जब यह चलचित्र प्रदर्शित किया गया था, तब यह बॉलीवुड का सर्वाधिक बजट वाला चलचित्र था जिसका बजट ५० करोड़ रु बताया जाता है। हिन्दी के अतिरिक्त इसे छः अन्य भाषाओं में प्रदर्शित किया गया था: अंग्रेजी़, गुजराती, फ्रांसीसी, मंदारिन (चीनी), थाई और पंजाबी।

संवाद[सम्पादन]

  • बाबूजी ने कहा गांव छोड़ दो, सब ने कहा पारो को छोड़ दो, पारो ने कहा शराब छोड़ दो, आज तुमने कह दिया हवेली छोड़ दो, एक दिन आएगा जब वो कहेंगे.. दुनिया ही छोड़ दो।
  • कौन कमबख्त बर्दाश्त को लिए पीता है ? मैं तो पीता हूँ कि बस सांस ले सकूं।
w
w
विकिपीडिया पर संबंधित पृष्ठ :