एलन मस्क

विकिसूक्ति से

एलन मस्क ( जन्म : 28 जून, 1971 ) एक शीर्ष अमेरिकी उद्यमी हैं। वे विद्युत प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सबसे अग्रणी कंपनी 'टेस्ला' के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हैं। टेस्ला मुख्यतः बिजली से चलने वाली गाड़ियाँ बनाती है।

उद्धरण[सम्पादन]

  • अगर कुछ बेहद जरूरी है, तो भले ही चीजें आपके खिलाफ हों , फिर भी आपको वो जरुर करना चाहिए।
  • आप एक ही टोकरी में सारे अंडे रख सकते है जब तक आप टोकरी को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • आपके द्वारा हल की गई समस्याओं के अनुपात में ही आपको भुगतान किया जाता है।
  • आपको कुछ कर गुजरना है तो आपको बहुत मोटीवेट होना होगा , वरना आप हमेशा खुद को ही दु:खी करते रहेंगे।
  • आपको चीजों को बस इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि वे अलग है। उनका बेहतर होना भी जरुरी है।
  • एक ही चीज है जिसका कोई अर्थ है वह है ज्ञान के लिए प्रयास करना।
  • कोई भी कठिन काम करने के लिए बहुत सारे लोगों को इकट्ठा करना जरूरी नहीं हैं। अधिक संख्या जरूरी नहीं है कि रिजल्ट भी बेहतर दे।
  • चलो कुछ अलग सोचते हैं और एक ऐसा कल्चर विकसित करते है जहां अच्छी सोच को प्रोत्साहन मिले और फेल होना ठीक समझा जाए।
  • जब कोई चीज पर्याप्त रुप से महत्वपूर्ण होती है, तो आप इसे करते हैं, भले ही परिस्थितियांं आपके पक्ष में न हों।
  • जब में कॉलेज में पढ़ता था तब मैं उन चीजों में शामिल होना चाहता था जो इस दुनिया में बदलाव लाये और आज मैं वही करने में लगा हूँ।
  • दृढ़ता बहुत जरुरी है। आपको तब तक हार नहींं माननी चाहिए जब तक की आपको हार मानने के लिए मजबूर ना किया जाए।
  • धैर्य एक गुण है , और मैं धैर्य सीख रहा हूँ। यह एक कठिन सबक है।
  • नयी रणभूमि से मत डरो।
  • नही , मैं कभी हार नहीं मानता। इसके लिए मुझे मृत या पूरी तरह से अक्षम होना होगा।
  • बहुत जरुरी है कि लोग सुबह काम करने जाए और उसे एन्जॉय करे।
  • मुझे किताबों से पाला गया। किताबें , और फिर मेरे माता -पिता।
  • मुझे लगता है कि साधारण लोगों के लिए असाधारण होने का चयन करना संभव है।
  • मैं अपना समय मुश्किल चीजें पढ़ने में नहीं लगाता , मैं अपना समय इंजीनियरिंग और निर्माण की परेशानियों को हल करने में लगता हूँ।
  • मैं इस निष्कर्ष पर पंहुचा कि हमें मानव चेतना के दायरे और पैमाने को बेहतर ढंग से समझने की इच्छा रखनी चाहिए कि कौन से प्रश्न पूछने हैं।
  • मैं उन चीजों को जानने का इच्छुक हूँ जो दुनिया बदल दे , जो भविष्य पर असर डाले , नई तकनीक कुछ ऐसा करे , जिसे देखकर लोग कहें कि अरे आखिर ये कैसे हो सकता है , ऐसा भी हो सकता है।
  • मैं मंगल ग्रह पर मरना चाहूँगा , बस टक्कर की वजह से नहींं।
  • यदि आप एक कम्पनी बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो वे एक केक बनाने की तरह है आपको सभी सामग्री सही मात्रा मेंं डालनी होगी।
  • यदि आप नरक का टिकट खरीदते हैं, तो नरक को दोष देना उचित नहीं है।
  • यदि आप सुबह उठते हैं और सोचते हैं कि भविष्य बेहतर होने वाला है, तो यह आपका उज्ज्वल दिन है। अन्यथा नहीं है।
  • लगातार सोचें कि आप चीजों को बेहतर कैसे कर सकते हैं।
  • लम्बेंं समय तक नाराज रहने के लिए जिंदगी बहुत छोटी है।
  • वास्तव में कठिन चीजों में एक यह पता लगाना है कि क्या प्रश्न पूछना है। एक बार जब आप प्रश्न का पता लगा लेते हैं, तो उत्तर अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।
  • वास्तव में, केवल एक चीज जिसका कोई अर्थ है वो है बड़े सामूहिक ज्ञान के लिए प्रयास करना।
  • व्यक्ति तब बेहतर काम करता है जब उसे अपने लक्ष्य के बारे में पता होता है की वह क्या और क़्यो कर रहा है।
  • सामान्य लोगों के लिए आसाधारण चुनना संभव है।