एम एस स्वामीनाथन

विकिसूक्ति से

एम एस स्वामीनाथन भारत के एक आनुवांशिकी वैज्ञानिक थे। उन्हें भारत की हरित क्रान्ति का जनक कहा जाता है।

विचार[सम्पादन]

  • संसार में सब कुछ खेती पर निर्भर है। खेती ही सब कुछ है।
  • भोजन इस संसार में जन्म लेने वाले सभी लोगों का नैतिक अधिकार है।
  • पृथ्वी पर किसान ही मनुष्यों में एकमात्र अपरिहार्य है।
  • अगर खेती गलत हो गयी तो और किसी चीज को सही होने का मौका नहीं मिलेगा।
  • नेतृत्व एक ऐसी चीज है जिसे अन्य लोगों को पहचानना होगा। आप ऐसा दावा नहीं कर सकते कि आप एक नेता हैं।
  • मेरे लिये कृषि, संस्कृति का एक सुन्दर रूप है।
  • इस दुनिया में खेती-किसानी ही एक पेशा है जो आशा का पेशा कहा जाता है।
  • भविष्य उन देशों का है, जहां अनाज है, न कि बंदूक।