सामग्री पर जाएँ

अल्फ्रेड नोबेल

विकिसूक्ति से
यदि मेरे मन में एक हजार विचार आते हैं और उसमें से केवल एक ही अच्छा निकलता है तो मुझे इस पर सन्तोष है।

अल्फ्रेड नोबेल (21 अक्टूबर 1833 - 10 दिसंबर 1896 को इटली में) स्वीडेन के एक वैज्ञानिक थे जिनके नाम पर नोबेल पुरस्कार दिये जाते हैं। उन्होंने डायनामाइट के साथ-साथ इग्नाइटर, ब्लास्टिंग जिलेटिन, धुंआ रहित बारूद, बैलिस्टाइट सहित अनेक विस्फोटी पदार्थों का आविष्कार किया। अल्फ्रेड नोबेल का जन्म स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के एक निर्धन परिवार में 21 अक्टूबर 1833 में हुआ था।

विचार

[सम्पादन]
  • एक पेट को खाना पचाने के लिए मजबूर किया जा सकता है लेकिन एक दिल को प्यार करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
  • एकमात्र सही समाधान एक सहमति होगी जिसके तहत सभी सरकारें सामूहिक रूप से उस देश की रक्षा करने के लिए साथ आएँगी जिसपर हमला हुआ है।
  • कल्पना में ही न्याय मिलना चाहिए।
  • कृषि के बाद, पाखंड हमारे युग का सबसे बड़ा उद्योग है।
  • घर वो जगह है जहाँ मैं काम करता हूँ, और मैं हर जगह काम करता हूँ।
  • जब तक मनुष्य अपने विचारों की सेवा में व्यस्त है, तब तक उसे कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होगा।
  • जहाँ तक मेरी बात है, मैं चाहता हूँ कि सारी बंदूकें नरक में भेज दी जाएं, जो कि उनके प्रदर्शन और प्रयोग के लिए सही जगह है।
  • जहाँ तक मेरी बात है, मैं चाहता हूँ कि सारी बंदूकें नरक में भेज दी जाएं, जोकि उनके प्रदर्शन और प्रयोग के लिए सही जगह है।
  • जिस आदमी के पास बहुत अधिक दौलत है, उसे अपने बच्चों को सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा देना चाहिए, जो उनकी शिक्षा के लिए ज़रूरी हो।
  • ज्ञानी उत्कृष्ट रचनाएं करेंगे। वहां उपलब्धि हासिल करने वाले लोग होंगे। लेकिन युद्ध तब तक जारी रहेंगे जब तक कि परिस्थितियों की ताकत उन्हें असंभव नहीं बना देतीं।
  • झूठ बोलना सभी पापों में सबसे बड़ा है।
  • दिल को प्यार करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है, पेट को अनुनय द्वारा भोजन पचाने के लिए मजबूर किया जा सकता है।
  • न्याय केवल कल्पना में पाया जाता है।
  • प्रकृति मनुष्य की शिक्षक है। वह खोजने वालों के सामने अपने खजाने खोल देती है, उसकी आँखों पर से पर्दा हटा देती है, उसके मन को प्रकाशित कर देती है और उसके हृदय को शुद्ध बना देती है; उसके अस्तित्व के हर एक कण और ध्वनि से एक प्रभाव साँस लेता है।
  • बिना अतिशयोक्ति के हम कह सकते हैं कि समानता और अंतर की खोज सभी मानव ज्ञान का आधार है।
  • बिना किताबों और स्याही के एक बैरागी पहले से ही मृत व्यक्ति के समान है।
  • मुझे लोग पसंद नहीं फिर भी मैं बहुत दयालू हूँ।
  • मेरा घर वह है जहां मैं काम करता हूं, और मैं हर जगह काम करता हूं।
  • मेरे पास एक हज़ार आइडियाज हैं और उनमे से एक ही अच्छी निकलती है, मैं संतुष्ट हूँ।
  • मेरे लिए जीवनियाँ लिखना असम्भव है, जब तक की वे छोटी और संक्षिप्त ना हों, और मुझे लगता है वे सबसे प्रभावी हैं।
  • मैं अपनी मृत्यु के बाद शांति को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी राशी छोड़ने का इरादा रखता हूं, लेकिन मुझे इसके परिणामों पर संदेह है।
  • मैं काम करने वाले व्यक्ति के लिए कुछ भी नहीं छोडूंगा क्योंकि वो काम छोड़ने के लिए प्रलोभित होगा, दूसरी तरफ मैं सपने देखने वाले लोगों की मदद करना चाहूँगा क्योंकि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में कठिनाई होती है।
  • यह मेरी इच्छा है कि नोबेल पुरस्कार प्रदान करने में उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता पर कोई विचार नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन सबसे योग्य को पुरस्कार प्राप्त होगा, चाहे वह स्कैंडिनेवियाई हो या नहीं।
  • वकीलों को जीवन यापन करना होता है, और ऐसा केवल लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए किया जा सकता है कि एक सीधी रेखा टेढ़ी होती है।
  • विजय के लिए एक अच्छी योजना आवश्यक है, लेकिन बहुत मेहनत और धैर्य भी।
  • विजय सिर्फ उनके लिए है जो असफलता के बावजूद कोशिश करते हैं।
  • विरासत में मिली अकूत सम्पात्ति को मैं दुर्भाग्य मानता हूँ, जो सिर्फ आलसी लोगों की सुविधा के काम आता है। जिस आदमी के पास बहुत अधिक दौलत है, उसे अपने बच्चों को सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा देना चाहिए, जो उनकी शिक्षा के लिए ज़रूरी हो। सारी दौलत दे देना सिर्फ आलस्य को बढ़ावा देता है और व्यक्ति की अपनी खुद की जगह बनाने की क्षमता को बाधित करता है।
  • सच्चा आदमी आमतौर पर झूठा होता है।
  • संतोष ही एकमात्र वास्तविक धन है।
  • सबसे अच्छी उपासना शांति की प्राप्ति होती है।
  • सबसे उच्च ज्ञान मनुष्य को उसके संघर्ष के लिए प्राप्त होता है।
  • सबसे बड़ी गलती वह है जब लोग वास्तविकता की ओर आंखें मूँद लेते हैं।
  • सभ्यता का ध्येय मानवता की सेवा होना चाहिए।
  • सम्मान पाने के लिए सम्मान के योग्य होना पर्याप्त नहीं है।
  • सिर्फ अच्छी चाहत शांति सुनिश्चित नहीं करेगी।
  • हज़ार विश्व सम्मेलनों की तुलना में मेरा डायनामाइट जल्दी शांति लाएगा। जैसे ही लोग जान जायेंगे की एक क्षण में पूरी की पूरी सेना नष्ट हो सकती है, वे निश्चित रूप से संहरी शांति का पालन करेंगे।

सन्दर्भ

[सम्पादन]