सामग्री पर जाएँ

Bhagat Singh

विकिसूक्ति से

==शहीद भगत सिंह(Shaheed Bhagat Singh)==

  • “जिंदगी तो अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कन्धों पर तो जनाजे उठाये जाते है।”
    • यह भगत सिंह के जीवन के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें वे आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हैं।[]
    • अंग्रेजी अनुवाद (English Translation): Life is lived on one's own strength, funerals are carried on the shoulders of others.
  • “प्रेमी, कवि और पागल एक ही चीज़ से बने होते हैं। क्योंकि लोग अक्सर देशप्रेमी को पागल कहते है।”
    • यह कथन भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और समाज में देशभक्तों को दी जाने वाली प्रतिक्रिया को दर्शाता है।[]
    • अंग्रेजी अनुवाद (English Translation): Lovers, poets and madmen are made of the same stuff. That's why people often call patriots madmen.
  • “वो हर व्यक्ति जो विकास के लिए खड़ा है, उसे हर एक रुढ़िवादी चीज की आलोचना करनी होगी, उसके प्रति अविश्वास करना होगा और उसे चुनोती देनी होगी।”
    • भगत सिंह का यह कथन प्रगतिशील विचारों और रुढ़िवाद के विरोध के महत्व को दर्शाता है।[]
    • अंग्रेजी अनुवाद (English Translation): Every person who stands for progress has to criticise, disbelieve and challenge every item of the old faith.
  • “देशभक्त को अक्सर सभी लोग पागल समझते हैं।”
  • “इंसानों को तो मारा जा सकता है, पर उनके विचारों को नहीं।”
  • “मैं एक इंसान हूँ। वो हर बात मुझे प्रभावित करती है जो इंसानियत को प्रभावित करे।”
  • “निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार यह क्रांतिकारी सोच के दो अहम् लक्षण हैं।”
  • “स्वतंत्रता हर इंसान का कभी न ख़त्म होने वाला जन्म सिद्ध अधिकार है।”
  • “मुझे कभी भी अपनी रक्षा करने की कोई इच्छा नहीं थी, और कभी भी मैंने इसके बारे में गंभीरता से नहीं सोचा।”
  • “हमारे देश के सभी राजनैतिक आंदोलनों ने, जो हमारे आधुनिक इतिहास में कोई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उस उपलब्धि की आदर्श में कमी थी जिसका उन्होंने उद्देश्य रखा था। क्रांतिकारी आंदोलन कोई अपवाद नहीं है।”
  • “क्रांति में अनिवार्य रूप से संघर्ष शामिल नहीं था। यह बम और पिस्तौल का मत नहीं था।”
  • “यदि बहरों को सुनना है तो आवाज को बहुत जोरदार होना होगा. जब हमने बम गिराया तो हमारा उद्देश्य किसी को हानि पहुंचना नही था। हमने अंग्रेजी हुकूमत पर बम गिराया था उन्हें यह आवाज़ सुननी थी कि अंग्रेज़ों को भारत छोड़ना चाहिए और उसे आजाद करना चाहिये।”

अन्य शहीद भगत सिंह सुविचार