वर्जीनिया वूल्फ
दिखावट
वर्जिनिया वुल्फ़ (Adeline Virginia Woolf ; २५ जनवरी, १८८२ - २८ मार्च, १९४१) २०वीं सदी की एक प्रतिभाशाली अंग्रेज साहित्यकार और निबंधकार थीं।
उद्धरण
[सम्पादित करें]- भाषा होठों पर स्थित शराब है।
- लेखन का काम सेक्स की तरह होता है, पहले आप खुद के आनंद के लिए लिखते हो, उसके बाद फिर अपने दोस्तों के लिए लिखते हो और आखिर में पैसे कमाने के लिए लिखते हो।
- आप जीवन का तिरस्कार कर शांति नहीं पा सकते हैं।
- यदि किसी व्यक्ति ने अच्छी तरह से भोजन नहीं किया है तो वह न तो अच्छी तरह से सोच सकता है, न ही अच्छी तरह से प्यार कर सकता है और न ही अच्छी तरह से सो सकता है।
- यदि एक औरत को उपन्यास लिखना है तो उसके पास पैसा और उसकी खुद का एक कमरा होना चाहिए।
- तब तक सचमुच कुछ भी नहीं हुआ है जबतक उसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं क्या गया हो।
- स्वतंत्रता का आनंद लेने के लिए हमें अपने आप को नियंत्रित करना होगा।
- कवि हमें अपना सार देता है, लेकिन गद्य शरीर और मन के सांचे लेता है।
- एक प्रेत की हत्या करना वास्तविकता की हत्या करने से कहीं अधिक कठिन है।
- यदि आप अपने बारे में सच नहीं बताओगे तो आप अन्य लोगों के बारे में इसे नहीं बता सकते।
- किताबें अंतरात्मा की प्रतिरूप होती हैं।
- एक स्त्री होने के नाते मेरा कोई भी राष्ट्र नहीं है एक स्त्री होने के नाते मेरा राष्ट्र ही मेरी पूरी दुनिया है।
- मुझे हमेशा से ऐसा लगता है कि अतीत बड़ा ही सुंदर था क्योंकि कोई भी मनुष्य वर्तमान की स्थिति का पूरी तरह से एहसास नहीं ले सकता। इसका एहसास बाद में होता है और इसीलिए वर्तमान समय में हमें इस पल का पूरी तरह से एहसास नहीं होता है, इसका पूरी तरह से एहसास हमें बाद में होता है।
- दूसरे हमे किस नजर से देख रहे हैं, यह हमारे लिए एक जेल की तरह काम करता है और दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, यह हमारे लिए एक पिंजरे की तरह कार्य करता है।
- कुछ नए दुर्लभ गुणों को हासिल करने के लिए हमें कुछ पुराने दुर्लभ गुणों को छोड़ना पड़ता है।
- सोचती हूं कि किसी ऐसे घर के बाहर फस जाना, जिसके दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हो, कितनी दुखद स्थिति होती है परंतु मुझे ये सोचकर और भी डर लगता है कि किसी ऐसे घर के अंदर फस जाना, जिसके दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हो, यह तो उससे भी बदतर स्थिति है।
- चाहे आप इसकी प्रशंसा करो या निंदा करो। हम सभी के अंदर कहीं ना कहीं वो बचपना भरा पड़ा है।
- और अब तक, हमें एक्साइटिंग लाइफ ख्वाबों में ही दिखाई देती है।
- हजारों किताबों को पढ़ो, तुम्हारे शब्द नदी की तरह बहेंगे।
- सोचना ही मेरी सबसे बड़ी लड़ाई है।