सामग्री पर जाएँ

वफा सुल्तान

विकिसूक्ति से
२०१२ में वफा सुल्तान

वफा सुल्तान (अरबी : وفاء سلطان) (जन्म : 14 जून, 1958) पन्थनिरपेक्ष कार्यकर्ता एवं इस्लाम की आलोचक हैं।

उक्तियाँ

[सम्पादित करें]
  • इस्लाम की समस्या यह है कि यह अपनी शिक्षाओं पर अत्यधिक निर्भर है। इस्लाम केवल एक मजहब नहीं है, यह एक राजनैतिक विचारधारा भी है जो हिंसा की शिक्षा देता है और अपने एजेन्डे को बल का प्रयोग करके लागू करता है। -- वफा सुल्तान, एन सी मुन्सोन द्वारा उद्धृत ; If You Can Keep It, Allen-Ayers Books, 2010, p. 215 ISBN 9781452346700
  • इस्लाम को कभी गलत नहीं समझा गया। इस्लाम ही समस्या है। लेकिन कोई भी सच नहीं बोल रहा है। कोई भी आतंकवाद की जड़ की खोज नहीं कर रहा है। इस्लाम नामक दिमाग धोने वाली मशीन ही आतंकवाद की जड़ है। इस्लाम मुझ से ऊपर नहीं है, किसी भी मुसलमान से ऊपर नहीं है - चाहे वह पुरुष हो या स्त्री। इस्लाम बिल्कुल वैसा ही है जैसा पैगंबर मुहम्मद ने किया और कहा। इस्लाम को समझने के लिए आपको मुहम्मद की जीवनी पढ़नी होगी। यह बहुत दर्दनाक है। यह बहुत चौंकाने वाला है। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी से तब विवाह किया था जब वह मात्र छह वर्ष की थी। वह पचास से अधिक उम्र के थे। [...] उनकी तीसरी पत्नी सोफिया थी। वह एक यहूदी महिला थी। हमारी स्कूली किताबों में अच्छी तरह से वर्णित था कि कि मुहम्मद साहब ने उसके (सोफिया के) कबीले पर हमला किया। उसने उसके पिता, उसके भाई और उसके पति को मार डाला। उसी दिन, उसने उसके साथ हम-बिस्तर हुए। इसे ही मैं इस्लाम कहती हूँ। -- Restoration Weekend, Palm Beach, Florida 2007 के भाषण का अंश
  • आपको यह समझने की ज़रूरत है कि इस्लाम ही समस्या है। मैं पश्चिम में लोगों से तंग आ चुकी हूँ जो मुझसे कहते हैं कि आप अपने संदेश को नरम करिये। मैं उन लोगों से तंग आ चुकी हूँ जो मुझसे पूछते हैं, "क्या आप 1.3 बिलियन लोगों को बदलने की कोशिश कर रहीं हैं?" हाँ, मैं कोशिश कर रही हूँ! -- रिस्टोरेशन वीकेंड, 2007 में भाषण
  • भाई, आप पत्थरों पर विश्वास कर सकते हैं, जब तक कि आप उन पत्थरों को मुझ पर न फेंकें। आप जिसे चाहें उसकी पूजा करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन दूसरे लोगों की मान्यताएँ आपकी चिंता का विषय नहीं हैं, चाहे वे मानते हों कि मसीह ईश्वर है, मरियम का पुत्र है, या शैतान ईश्वर है, मरियम का पुत्र है। लोगों को अपनी मान्यताएँ रखने दें। -- "सभ्यताओं के संघर्ष पर सीरियाई मनोवैज्ञानिक," jewishvirtuallibrary.org पर, 7 मार्च, 2006, से उद्धृत

'अ गॉड हू हेट्स' से

[सम्पादित करें]
  • कोई भी व्यक्ति एक साथ सच्चा मुसलमान और सच्चा अमेरिकी नहीं हो सकता। इस्लाम एक मजहब भी है और एक राज्य भी। एक सच्चा मुसलमान होने के लिए आपको इस्लाम को मजहब और राज्य दोनों के रूप में मानना ​​होगा। -- A God Who Hates, Wafa Sultan (trad. Wikiquote), éd. St. Martin's Griffin; Reprint edition (April 26, 2011), avril 2011, p. 243

इन्हें भी देखें

[सम्पादित करें]