भोजपुरी भाषा
दिखावट
भोजपुरी भाषा भारत की एक भाषा है जो भारत के पूर्वी उत्तर-प्रदेश, पश्चिमी-उत्तरी बिहार, झारखण्ड आदि स्थानों में बोली जाती है।
उद्धरण
[सम्पादित करें]- भोजपुरी एक ऊर्जावान जाति की व्यावहारिक भाषा है, जो परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने के लिए सदैव तत्पर रहती है और जिसने पूरे भारत में अपना प्रभाव महसूस कराया है। — जी.ए. ग्रियर्सन, लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया, खंड V, भाग II (1903), पृष्ठ 4
- बंगाली और भोजपुरी हिंदुस्तान के दो महान सभ्य बनाने वाले (civilisers) हैं, पहले अपनी कलम से और दूसरे अपनी लाठी से। — जी.ए. ग्रियर्सन, लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया, खंड V, भाग II (1903), पृष्ठ
- भोजपुरी भाषी क्षेत्र में रहने वाले लोग अन्य बिहारी भाषाएं बोलने वालों से काफी भिन्न हैं। वे हिंदुस्तान की एक लड़ाकू कौम का निर्माण करते हैं। एक सतर्क और सक्रिय राष्ट्रीयता जिसमें संकोच कम और योग्यताएं अपार हैं। केवल लड़ने के लिए लड़ने के शौकीन, वे पूरे आर्य भारत में फैल गए हैं, जहाँ हर व्यक्ति किसी भी अवसर से अपना भाग्य संवारने के लिए तैयार रहता है। — जी.ए. ग्रियर्सन, लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया, खंड V, भाग II (1903), पृष्ठ 13
- भोजपुरी न केवल जीवित रही है, बल्कि पूरी दुनिया में—और मैं यह बात बहुत सोच-समझकर कह रहा हूँ—पूरी दुनिया में भोजपुरी सबसे तेजी से विकसित होने वाली भाषा है। इसमें संगीत है, सिनेमा है, दर्शन है। भोजपुरी की मौखिक परंपरा में इतनी अधिक बुद्धिमत्ता (wisdom) है। भोजपुरी लोग उद्यमी हैं और भोजपुरी भाषा इन दिनों उन्हें रोजगार भी दिला रही है। — जी०एन० देवी, अध्यक्ष PLSI (स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया, 4 अगस्त 2017)