भारतीय वास्तुशिल्प
दिखावट
भारतीय वास्तुशिल्प भारत के इतिहास, संस्कृति और धर्म का अभिन्न अंग है।
उक्तियाँ
[सम्पादित करें]- विश्व में कुछ ऐसे स्थान हैं, जहाँ एक बार जाने के बाद वे आपके दिल में बस जाती हैं और फिर कभी नहीं निकलतीं। मेरे लिए, भारत एक ऐसा ही स्थान है। जब मैंने पहली बार यहाँ का भ्रमण किया, तो मैं इस भूमि की समृद्धि, इसकी लहलहाती सुंदरता और अनोखी वास्तुकला को देखकर दंग रह गया। यहाँ के रंग, सुगंध, स्वाद और ध्वनियों की शुद्ध और सघन तीव्रता इंद्रियों को पूरी तरह सराबोर कर देने की क्षमता रखती है। यह कुछ ऐसा था मानो मैंने जीवन भर दुनिया को 'ब्लैक एंड व्हाइट' में देखा हो और भारत के आमने-सामने आने पर सब कुछ अचानक 'शानदार टेक्नीकलर' में तब्दील हो गया हो। -- कीथ बेलोज़, उपाध्यक्ष, नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी ; विनय राय और विलियम एल. साइमन की पुस्तक 'Think India: The Rise of the World's Next Superpower and What It Means for Every American' से उद्धृत