सामग्री पर जाएँ

बराक ओबामा

विकिसूक्ति से

बराक ओबामा अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। वे 20 जनवरी 2009 से लेकर 20 जनवरी 2017 तक अमरीका के राष्ट्रपति रहे। वे अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति हुए। दुनिया में शांति बनी रहे, इसके लिए उनके द्वारा किये गए प्रयासों के लिए उनको नोबेल फाउंडेशन ने वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया। अमरीका के समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर वे अपना विचार व्यक्त करते रहे हैं।

  • अगर आप सही राह पर चल रहे हैं, और आप चलते रहने के लिए तत्पर हैं, तो आप अंततः प्रगति करेंगे।
  • अगर हम किसी अन्य व्यक्ति या कोई अन्य समय के लिए प्रतीक्षा करेंगे तो बदलाव नहीं आ पाएगा। हम ही वे लोग हैं जो इसका इंतजार कर रहे हैं। हम ही वे हैं जो परिवर्तन चाहते हैं।
  • मुद्दे कभी आसान नहीं होते। एक बात पर मुझे गर्व है कि बहुत मुश्किल से ही आप मुझे सुनते हो और मुद्दा सरल हो जाता है।
  • धन ही एकमात्र हल नहीं है, लेकिन यह एक फर्क लाता है।
  • तुम प्रोत्साहन से क्या समझते हो? यह एक लागत है – यही सबसे बड़ी बात है! गंभीरता से।
  • मुझे दो बेटियां हैं – एक 9 साल की दूसरी 6 साल की। मैं उन्हें मूल्यों और नैतिकता के बारे में सबसे पहले सिखाने जा रहा हूँ। लेकिन अगर वे एक गलती करते हैं, मैं उन्हें एक बच्चे के साथ दंडित नहीं करना चाहता।
  • राष्ट्रपति के रूप में, मैं वाशिंगटन बेहतर काम करे इसके लिए प्रतिबद्ध हूँ और उन लोगों के विश्वास का पुनर्निर्माण करूं जिन्होंने मुझे यहाँ भेजा है।
  • एक अच्छा समझौता, कानून का एक अंश, एक अच्छे वाक्य, या संगीत के एक अच्छे धुन की तरह है। हर कोई इसे पहचान सकते हैं। वे कह उठते हैं – ‘यह काम करता है। यह समझ में आता है।
  • मुझे लगता है जब आप धन का प्रसार चारों तरफ करते हो तो यह सभी के लिए अच्छा होता है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका इस्लाम के साथ युद्ध की स्थिति में, कभी नहीं रहा है और न ही रहेगा।
  • लोकतंत्र में एक नागरिक की भूमिका उनके वोट डालने के साथ ही समाप्त नहीं हो जाती है।
  • आशा ही इस राष्ट्र का आधार है; यह विश्वास कि हमारा भाग्य हमारे लिए नहीं, बल्कि हमारे द्वारा लिखा जाएगा।
  • बदलाव के लिए पुकारने वाली लाखों आवाजों की ताकत के रास्ते में कुछ भी टिक नहीं सकता।
  • जबतक साँस है तबतक आस है।
  • परिवर्तन कभी आसान नहीं होता, लेकिन हमेशा संभव होता है।