बंगाल
दिखावट

(' मेरा बंगाल ! मेरी जननी ! मेरी धात्री ! मेरा देश '") ~ द्विजेन्द्रलाल राय
बंगाल, बांग्ला, बांगाला, बंगाल, बंगदेश या बांग्ला देश दक्षिण एशिया के उत्तर-पूर्व में स्थित एक ऐतिहासिक और भौगोलिक क्षेत्र है। वर्तमान बांग्लादेश तथा भारत के दो राज्य पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के संपूर्ण हिस्से तथा एक अन्य राज्य असम के कुछ भाग पहले बंगाल के ही भाग थे। लेकिन मुगल काल एवं ब्रिटिश राज के समय अविभाजित बंगाल के कई क्षेत्र बिहार, असम और ओडिशा में शामिल थे। बंगाल के निवासियों को बंगाली कहा जाता है। बांग्ला भाषा इस क्षेत्र की मुख्य भाषा है।
उक्ति
[सम्पादित करें]- बंगाल जो कुछ आज सोचता है, वही भारत कल सोचता है। -- गोपाल कृष्ण गोखले "Modern South Asia: History, Culture, Political Economy" से Psychology Press. 2004. p. 95. ISBN 978-0-415-30786-4.
- फिर लौटकर आऊंगा धानसीढ़ी के तट पर – इसी बंगाल में
शायद मनुष्य बनकर नहीं – शायद सफेद चील या मैना के रूप में,
शायद सुबह का कौआ बनकर इस कार्तिक के नवान्न के देश में
कोहरे के सीने पर तैरते हुए एक दिन आऊंगा कटहल की छाया में।
शायद हंस बनूंगा – किसी किशोरी का – घुंघरू रहेंगे लाल पैरों में
सारा दिन बीत जाएगा कलमी की गंध भरे पानी में तैरते-तैरते।
फिर आऊंगा मैं बंगाल की नदी, मैदान और खेतों से प्यार करके
जलंगी की लहरों में भीगी बंगाल की हरी करुण धरती पर। -- रूपसी बांग्ला , जीवनानन्द दास, प्रकाशक- सिग्नेट प्रेस, कोलकाता, प्रकाशन वर्ष- १९५७ ईस्वी (१३६४ बंगाब्द), पृष्ठ २४
- मेरा बंगाल ! मेरी जननी ! मेरी धात्री ! मेरा देश ! -- द्विजेंद्रलाल राय
- पूर्वी बंगाल और पश्चिम बंगाल में हमारी एक ही संस्कृति, एक ही इतिहास और एक ही विरासत है। हमें अलग नहीं किया जा सकता। -- १९५४ में कोलकाता की एक जनसभा में अबुल काशेम फज़लुल हक़ के भाषण का अंश। [[१](https://www.bbc.com/bengali/news-55816169)]
- पूर्वी और पश्चिमी बंगाल के बीच और भी दृढ़ भ्रातृत्व बंधन आवश्यक है। -- स्वामी विवेकानंद [[२](https://www.newsg24.com/feature-news/26)]
- बंगाल का 'छियात्तरेर मन्वंतर' (१७७० का अकाल) हमें याद दिलाता है कि कर (टैक्स) में एक विनाशकारी शक्ति होती है और इसका उपयोग धर्म या विश्वास की स्वतंत्रता को नकारने के लिए भी किया जा सकता है।
इसी कारण से हम 'ताई जी मेन दिजी' (शिष्यों) के उनके विरोध में समर्थन करते हैं—और "राज्य शक्ति द्वारा न्यायपालिका और टैक्स उत्पीड़न के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस की घोषणा" का भी समर्थन करते हैं। -- मैसिमो इन्ट्रोविने, "[[३](https://bitterwinter.org/great-bengal-famine-1770-taxes-created-a-genocide/) द ग्रेट बंगाल फेमिन ऑफ १७७०: व्हेन टैक्स क्रिएटेड अ जेनोसाइड]", बिटर विंटर