प्रगति
दिखावट
प्रगति या उन्नति।
उद्धरण
[सम्पादित करें]- त्रुटियों के संशोधन का नाम ही उन्नति है। -- लाला लाजपतराय
- सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए। -- स्वामी दयानन्द सरस्वती
- स्त्री की उन्नति या अवनति पर ही राष्ट्र की उन्नति या अवनति समझनी चाहिए। -- अरस्तू
- प्रत्येक को अपनी उन्नति में संतुष्ट नहीं रहना चाहिए, किंतु सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए। -- दयानन्द सरस्वती
- हमारी सबसे बड़ी शान कभी न गिरने में नहीं है, बल्कि जब-जब हम गिरें, हर बार उठने में है। -- कन्फ्युशियस
- जो आप न उठना चाहे अपने पैरों पर भाई।
- उन हीन जनों की जग में कर सकता कौन भलाई। -- रामेश्वर करुण
- स्वयं की उन्नति में ध्यान दो तो दूसरों की निंदा का समय ही नहीं मिलेगा। -- अज्ञात