परमाणु ऊर्जा
दिखावट
परमाणु ऊर्जा या नाभिकीय ऊर्जा वह ऊर्जा है जो परमाणु के नाभिक के विखण्डन या संलयन से प्राप्त होती है। वर्तमान समय में नाभिकीय ऊर्जा का मुख्य स्रोत नाभिकीय विखण्डन (fission) है।
उक्तियाँ
[सम्पादित करें]- परमाणु ऊर्जा के निकलने से कोई नई समस्या नहीं उत्पन्न हुई है। इसने बस पहले से मौजूद समस्या का हल करने की आवश्यकता को और अधिक आवश्यक बना दिया है। -- अल्बर्ट आइंस्टीन, 1 अक्टूबर 1945 से पहले रेमंड स्विंग को एटॉमिक बम पर दिया गया स्टेटमेंट, जैसा कि अटलांटिक मंथली, वॉल्यूम 176, नंबर 5 (नवंबर 1945) में बताया गया है, आइंस्टीन ऑन पॉलिटिक्स में, पृष्ट 373
- यदि परमाणु भट्टियाँ सुरक्षित होतीं तो नाभिकीय उद्योग विद्युत उत्पादन की शर्त के तौर पर सरकार की गारंटी वाली, दुर्घटना-लाइबिलिटी प्रोटेक्शन की मांग नहीं करते। -- क्रिस्टिन श्रेडर-फ्रेचेट, "नाभिकीय विखण्डन से सस्ते, सुरक्षित विकल्प", बुलेटिन ऑफ़ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स, (19 अगस्त 2011)।
- वस्तुतः, पिछले 50 वर्षों में अमेरिका में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की कहानी बहुत ही दयनीय है और किसी भी "सामान्य" (नॉर्मल) बिज़नेस प्लान के तहत पास नहीं होगी। नाभिकीय उद्योग इससे कैसे बच निकलते हैं, यह अभी भी हैरान करने वाला है। -- नाभिकीय ऊर्जा की रिकॉर्ड तोड़ नाकामियां, लिंडा गुंटर, काउंटर पंच, (24 सितंबर 2021)