दृढ़ता
दिखावट
दृढ़ता अर्थात किसी काम या विचार पर डटे रहना, काम करते रहना, न रुकना, विचलित न होना।
उद्धरण
[सम्पादित करें]- कुछ लोग सफल होते हैं क्यूंकि सफल होना उनके भाग्य में लिखा है, लेकिन अधिकतर लोग सफल होते हैं क्यूंकि वे दृढ संकल्पी होते हैं। -- हेनरी वॉन डाइक
- एक दृढ संकल्प और सुनिश्चित ध्येय हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शक का कार्य करता है। बिना इसके हमारी life बिना पतवार की नाव की तरह है। इसलिए life का एक ध्येय अवश्य बनाइये।
- एक अजेय दृढ-संकल्प कुछ भी प्राप्त कर सकता है और ये ही एक महान व्यक्ति और सामान्य व्यक्ति के बीच का भेद भी बताता है। -- थॉमस फुलर
- अगर आप रात में संतुष्ट हो कर सोना चाहते हैं तो सुबह दृढ संकल्प के साथ उठिए। –- जॉर्ज लोरिमर
- असंभव और संभव के बीच का अंतर किसी व्यक्ति विशेष के दृढ संकल्प पर निर्भर करता है। -- अज्ञात
- अगर आपका दृढ संकल्प स्थाई है तो मैं आपको उम्मीद छोड़ने का परामर्श नहीं दूंगा। कुछ चीज़ें परिश्रम और योग्यता के परे होती हैं। बड़े कार्य क्षमता से नहीं बल्कि दृढ़ता से संपन्न होते हैं। –- जॉनसन
- महान कार्य करने का एक मात्र तरीका यह है कि आप अपने काम से प्यार करे। पाज़िटिव थाट्स और अपने काम से प्यार करने से हमारे काम करने की गुणवत्ता और सफल होने की संभावना दोनों बढ़ जाती हैं।
- सतत रूप से प्रयास ही सफलता की एकमात्र चाबी है।
- परिश्रम और योग्यता से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता हैं परन्तु लक्ष्य बड़ा प्राप्त करने के लिए आपको दृढ़ संकल्पी होना चाहिए। --अज्ञात
- ध्यान केन्द्रित कर कठिन परिश्रम करना ही सफलता की असली चाभी है। -- जॉन कारमैक
- फुटबॉल जीवन की तरह है –इसे दृढ़ता, आत्मोत्सर्ग, कड़ी मेहनत, त्याग, समर्पण और सत्ता के प्रति सम्मान की आवश्यकता होती है। -- विन्से लोम्बार्डी
- उठो और संकल्प लेकर कार्य में जुट जाओ। यह जीवन भला है कितने दिन का? जब तुम इस संसार में आयें हो तो कुछ चिन्ह छोड़ जाओ अन्यथा तुममें और वृक्षादि में अंतर ही क्या रह जाएगा, वे भी पैदा होते है, परिणाम को प्राप्त होते है और मर जाते है। -- स्वामी विवेकानन्द
- यदि आप दृढ़ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफ़लता जरूर मिलेगी। -- धीरूभाई अंबानी