चर्च
दिखावट
चर्च (Church) एक ऐसी संस्था है जिसे कुछ लोग आध्यात्मिक शांति का केंद्र मानते हैं, तो कुछ लोग इसे केवल एक औपचारिक ढांचा।
उद्धरण
[सम्पादित करें]- चर्च संतों का म्यूजियम नहीं, पापियों का अस्पताल है। -- अबीगैल वान ब्यूरेन (Abigail Van Buren)
- चर्च कोई इमारत नहीं, एक परिवार है। -- ईसाई धर्मशास्त्र का एक बुनियादी सिद्धांत / रिक वारेन (Rick Warren , he Purpose Driven Life में )
- सच्चा चर्च वह है जो सेवा के लिए हाथ बढ़ाता है। -- मदर टेरेसा
- लोग चर्च जाते हैं ताकि खुद को धार्मिक दिखा सकें... । -- फ्रेडरिक नीत्शे (Friedrich Nietzsche)
- ईश्वर को ढूंढने के लिए चर्च की दीवारों की ज़रूरत नहीं...। -- लियो टॉलस्टॉय
- धर्म के नाम पर बने चर्च लोगों को बांट देते हैं। -- जिद्दू कृष्णमूर्ति
- मुझे आपका मसीह (Christ) पसंद है, लेकिन आपके ईसाई पसंद नहीं। आपके ईसाई आपके मसीह के जैसे बिल्कुल नहीं हैं। -- महात्मा गांधी
- चर्च को राज्य का स्वामी या सेवक नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे राज्य की अंतरात्मा (Conscience) होना चाहिए। -- मार्टिन लूथर किंग जूनियर