विज्ञान

विकिसूक्ति से

विज्ञान सबसे विस्तृत अर्थों में किसी भी निष्पक्ष ज्ञान प्रणाली से संबंध रखता है। एक सीमित अर्थ में विज्ञान से तात्पर्य वैज्ञानिक विधि पर आधारित ज्ञान प्राप्त करने की एक प्रणाली एवं साथ ही मनुष्यों द्वारा ऐसे अनुसंधान से अर्जित किए गए संगठित ज्ञान-समूह से है।

उद्धरण[सम्पादन]

  • विज्ञान हमें ज्ञानवान बनाता है, लेकिन दर्शन हमें बुद्धिमान बनाता है। -- विल्ल डुरान्ट
  • धर्म, कला और विज्ञान वास्तव में एक ही वृक्ष की शाखा-प्रशाखाएं हैं -- अल्बर्ट आइंस्टीन
  • प्रत्येक विज्ञान, दर्शन के रूप में शुरू होता है और कला के रूप में समाप्त होता है। -- विल ड्यूरेंट
  • विज्ञान वह है जिसे हम जानते हैं, दर्शन वह है जिसे हम नहीं जानते। -- बर्ट्रंड रसल
  • प्रश्न पूछने की कला और विज्ञान सभी ज्ञान का स्रोत है। -- थॉमस बर्गर
  • अवलोकन एक निष्क्रिय विज्ञान है, प्रयोग एक सक्रिय विज्ञान है। -- क्लाउड बर्नार्ड
  • मनोविज्ञान, मनुष्य सहित जानवरों के बुद्धि, चरित्र और व्यवहार का विज्ञान है। -- एडवर्ड थोरंडिक
  • धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है। -- अल्बर्ट आइंस्टीन
  • हम किसी भी चीज को पूर्णतः ठीक तरीके से परिभाषित नहीं कर सकते। अगर ऐसा करने की कोशिश करें, तो हम भी उसी वैचारिक पक्षाघात के शिकार हो जाएँगे जिसके शिकार दार्शनिक होते हैं। -- रिचर्ड फ़ेनिमैन
  • अगर हम विज्ञान को अस्वीकार करते हैं, तो हम आम आदमी को अस्वीकार करते हैं। -- नागुइब महफूज़
  • आज का विज्ञान कल की तकनीक है। -- एडवर्ड टेलर
  • आवश्यकता डीजाइन का आधार है। किसी चीज को जरुरत से अल्पमात्र भी बेहतर डीजाइन करने का कोई औचित्य नहीं है। -- अज्ञात
  • कला जीवन का पेड़ है, विज्ञान मृत्यु का वृक्ष है। -- विलियम ब्लेक
  • कोई विज्ञान राजनीति के संक्रमण और सत्ता के भ्रष्टाचार से मुक्ति है। -- याकूब ब्रोनोव्स्की
  • चिकित्सा, अनिश्चितता का विज्ञान और संभाव्यता की कला है। -- विलियम ओस्लर
  • जब भी आपको लगे कि एकमात्र यही सिद्धान्त (थ्योरी) संभव है, तो मान लें कि आपने न तो सिद्धान्त समझा है और न ही उस समस्या को जिसका हल खोज जा रहा था -- Karl Raimund Popper
  • जिसके बारे में आप बात कर रहे हैं, यदि आप उसे माप सकते हैं और संख्याओं में व्यक्त कर सकते हैं तो आप आपने विषय के बारे में कुछ जानते हैं ; लेकिन यदि आप उसे माप नहीं सकते तो आपका ज्ञान बहुत सतही और असंतोषजनक हैं। -- लॉर्ड केल्विन
  • जिसमें तर्कसंगत रवैया अपनाने की चाहत न हो उसे कोई भी सटीक दलील तर्कसंगत नहीं लग सकती -- Karl Raimund Popper
  • मशीनीकरण करने के लिए यह जरुरी है की लोग भी मशीन की तरह सोचें। -- सश्री जैकब
  • मुझे लगता है कि विज्ञान यह दिखा रहा है कि उम्र बढ़ना एक बीमारी है। यदि ऐसा है, तो इसे ठीक किया जा सकता है। -- टॉम रॉबिंस
  • लोगों को आश्चर्य करना अच्छा लगता है, और यह विज्ञान का बीज है। -- राल्फ वाल्डो इमर्सन
  • विज्ञान की तीन विधियाँ हैं - सिद्धांत, प्रयोग और सिमुलेशन। -- अज्ञात
  • विज्ञान की तीन विधियाँ हैं – सिद्धान्त , प्रयोग और सिमुलेशन।
  • विज्ञान की बहुत सारी परिकल्पनाएँ गलत हैं ; यह पूरी तरह ठीक है। ये ( गलत परिकल्पनाएँ) ही सत्य-प्राप्ति के झरोखे हैं। -- अज्ञात
  • विज्ञान को "व्यवस्थित अति-सरलीकरण की कला" कहा जा सकता है। -- कार्ल पॉपर
  • विज्ञान को विज्ञान तभी कह सकते है जब वह शरीर, मन और आत्मा की भूख मिटने की पूरी ताकत रखता हो। -- Mahatam Gandhi
  • विज्ञान तेजी से उन सवालों का जवाब दे रहा है जो धर्म के क्षेत्र में हुआ करते थेे। -- स्टीफन हॉकिंग
  • विज्ञान ने हमें सच्चाई तक पहुँचाने का भरोसा दिया है… इसने हमें शांति या सुख तक पहुँचाने का आश्वासन कभी नहीं दिया। -- Le Bain
  • विज्ञान मूल रूप से छलनायकों के खिलाफ एक टीका है। -- नील डेग्रास से टायसन
  • विज्ञान हमारा घमंड कम करता है। -- Barnard Shah
  • विज्ञान हमे ज्ञानवान बनाता है लेकिन दर्शन (फिलासफी) हमे बुद्धिमान बनाता है। -- विल्ल डुरान्ट
  • विज्ञान हमें ज्ञानवान बनाता है, लेकिन दर्शन हमें बुद्धिमान बनाता है। -- विल डुरनट
  • विज्ञान हर साल चमत्कारी सच्चाइयों और चमकदार उपकरणों की एक नई फसल का उत्पादन करता है। -- कर मुलिंस
  • वैज्ञानिक इस संसार का, जैसे है उसी रूप में अध्ययन करते हैं। इंजिनियर वह संसार बनाते हैं जो कभी था ही नहीं। -- थिओडोर वान कर्मन
  • संदेह और सोच की स्वतंत्रता विज्ञान के गुण हैं। -- वाल्टर गिल्बर्ट
  • सभ्यता की कहानी , सार रूप में , इंजीनियरिंग की कहानी है - वह लम्बा और विकट संघर्ष जो प्रकृति की शक्तियों को मनुष्य के भले के लिए कम कराने के लिए किया गया। -- एस डीकैम्प
  • हम किसी भी चीज को पूर्णतः ठीक तरीके से परिभाषित नहीं कर सकते। अगर ऐसा करने की कोशिश करें तो हम भी उसी वैचारिक पक्षाघात के शिकार हो जायेगे जिसके शिकार दार्शनिक होते हैं। -- रिचर्ड फ़ेनिमैन
  • हम किसी भी चीज को पूर्णतः ठीक तरीके से परिभाषित नहीं कर सकते हैं। अगर ऐसा करने की कोशिश करें तो हम भी उसी वैचारिक पक्षाघात के शिकार हो जायेंगे जिसके शिकार दार्शनिक होते हैं। -- रिचर्ड फेनिमैन
  • हमारी वैज्ञानिक शक्ति ने हमारी आध्यात्मिक शक्ति को आगे बढ़ाया हैैं। हमारे पास नियंत्रित मिसाइल और अनियंत्रित पुरुष हैं। -- मार्टिन लूथर किंग जूनियर।

असंदर्भित[सम्पादन]

  • विज्ञान की तीन विधियाँ हैं - सिद्धान्त , प्रयोग और सिमुलेशन।
  • विज्ञान की बहुत सारी परिकल्पनाएँ गलत हैं ; यह पूरी तरह ठीक है। ये (गलत परिकल्पनाएँ) ही सत्य-प्राप्ति के झरोखे हैं।

इन्हें भी देखें[सम्पादन]

बाह्य सूत्र[सम्पादन]

कॉमन्स
कॉमन्स
विकिमीडिया कॉमन्स पर संबंधित मीडिया:
w
w
विकिपीडिया पर संबंधित पृष्ठ :